Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • इंदौर में 6 महीने की बच्ची ने कोरोना को हराया , परिवार के सात अन्य सदस्यों के साथ अरविंदों अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इंदौर में 6 महीने की बच्ची ने कोरोना को हराया , परिवार के सात अन्य सदस्यों के साथ अरविंदों अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इंदौर। शहर में एक छह महीने की बच्ची ने कोरोना वायरस को मात दे दी है। जूनी इंदौर के आलापुर में रहने वाली अश्मायरा को उसकी मां और मामा सहित परिवार के सात अन्य सदस्यों के साथ अरविंदों अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सोमवार को इंदौर में कुल 106 कोरोना मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर लौटे हैं। इनमें 51 अरबिंदो अस्पताल और 48 मरीज इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके अलावा चोइथराम अस्पताल से एक और वॉटर लिलि अस्पताल से 6 मरीजों को छुट्टी दी गई है। शहर में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होकर लौटने का सिलसिला लगातार जारी है। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सकों और हर कर्मचारी को मैं नमन करता हूं। उनके बिना यह सफलता मिलना नामुमकिन है। कोरोना ऐसी गंभीर बीमारी है जिससे संक्रमण के डर से मरीजों के स्वजन तक उन्हें छू नहीं सकते। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन अपना परिवार छोड़कर 24 घंटे मरीजों की सेवा करता है व हर सुविधा उपलब्ध कराता है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]