Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रतनगढ मे न.प.द्वारा पेट्रोल पंप,मेडिकल एवं दुकानों के बाहर बनाए जा रहे गोले

रतनगढ मे न.प.द्वारा पेट्रोल पंप,मेडिकल एवं दुकानों के बाहर बनाए जा रहे गोले

दो गज दूरी,जिन्दगी के लिए बहुत जरूरी' स्लोगन लिखकर किया जागरूक करने का प्रयास वर्तमान में चल रही वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए केवल सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना ही एकमात्र उपाय है। इसी को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद रतनगढ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फूलफकीर के दिशा निर्देशानुसार रतनगढ नगर में समस्त किराना दुकानों, दूध डेयरियों, मेडिकल स्टोर्स, पेट्रोल पम्प के बाहर सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए दो गज दुरी जिंदगी के लिए बहुत जरूरी स्लोगन लिखकर और अलग-अलग कलर के गोले बनाकर लोगो को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। वर्तमान मे शासन द्वारा निर्धारित किये गये सोशल डिस्टेसिंग के मापदंडों को पूरा करने के लिए एक दूसरे के बीच दो गज की दुरी जिंदगी के लिए कितनी जरूरी है बताने का प्रयास किया गया।स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक घनश्याम सैन ने बताया कि नगर के सभी व्यासायिक प्रतिष्ठानों किराना दुकानों, मेडिकल स्टोर,सब्जी की दुकानो, पेट्रोल पम्प सहित अन्य सभी प्रकार की दुकानों के बाहर आईल पेन्ट से रंगीन गोले बनाए जा रहे है।ये गोले दो गज की दुरी पर बनाए जा रहे है।सोशल डिस्टेंसिंग के लिए दो गज दुरी जिंदगी के लिए का अनिवार्य पालन करना सबसे पहली प्राथमिकता है।सभी दुकानदारो को भी निर्देश दिए गए कि दो गज दुरी के गोले पर ग्राहक को खडे रखने पर्याप्त सोशल डिस्टेंस बनाने पर ही दुकान खोलने दी जाएगी।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]