Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • वन्य प्राणी तेंदुआ का शिकार करने वाले आरोपीगण का जमानत आवेदन निरस्त।

वन्य प्राणी तेंदुआ का शिकार करने वाले आरोपीगण का जमानत आवेदन निरस्त।

नीमच। श्रीमान विवेकानंद त्रिवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, नीमच ने वन्य प्राणी तेंदुआ का शिकार करने वाले आरोपीगण द्वारा प्रस्तुत जमानत आवेदन निरस्त किया गया। अभियोजन मीडिया सेल को श्री चंद्रकांत नाफडे, एडीपीओ नें जानकारी देते हुुए बताया कि घटना दिनांक 28.04.2020 की हैं। मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई है कि लासुट डेम के पास नाले में नाहर(शेर) मरा पडा है। सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी महोदय जावद एवं परिक्षेत्र सहायक महोदय दडौली को दुरभाष पर दि गई। सूचना के आधार पर मय स्टाफ मौका स्थल पर उपस्थित हुए। मौका स्थल पर देखा की एक नर तेंदुआ मरा पड़ा हैं एवं मौके की कार्यवाही पूर्ण कि गई। अज्ञात आरोपीगण विरूद्ध वन अपराध क्रमांक 3567/10, धारा 2, 9, 39, 51 तथा 52 वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवचेना में लिया गया। वन विभाग द्वारा आरोपीगण को गिरफ्तार कर नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपीगण को वन विभाग पुलिस द्वारा न्यायालय में पेश किया गया जहा पर *श्रीमान विवेकानंद त्रिवेदी, मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट, नीमच* के सामनें आरोपीगण को पेश किया गया, जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा वन्य प्राणी का शिकार करने की बात को गंभीरता लेतें हुए आरोपीगण (1) घनश्याम भील तथा (2) चंदा बंजारा की ओर से प्रस्तुत जमानत आवेदन पत्र निरस्त किया गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]