Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सफाई एवं सेनेटाईजिंग व्यवस्था में कर्मचारी अपना कर्तव्य पूरी तरह निर्वहन कर रहे हैं - रामूराम डागर

सफाई एवं सेनेटाईजिंग व्यवस्था में कर्मचारी अपना कर्तव्य पूरी तरह निर्वहन कर रहे हैं - रामूराम डागर

नीमच 12 मई (केबीसी न्यूज)। नगरपालिका में तैनात सफाई कर्मचारी कोरोना संक्रमण काल के संवेदनषील समय में शहर की सफाई व्यवस्था के प्रति पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना कर्तव्य निर्वहन कर रहे हैं। कर्मचारी प्रतिदिन सुबह 7 से 11 एवं 3 से 5 बजे तक उन्हें बताए गए सफाई एवं सेनेटाईजिंग का कार्य पूरी मुस्तैदी के साथ सफाई का कार्य कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण फैलाव की गंभीर आषंकाओं के चलते कर्मचारी नियमित सुरक्षात्मक अभियान चला रहे हैं। यह बात अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष रामूराम डागर ने प्रेस को जारी बयान में कही। श्री डागर ने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रतिदिन अधिकारियों से प्राप्त निर्देषानुसार गली मोहल्लों, बाजारों, जनसुविधा केन्द्रों की नियमित सफाई कर रहे हैं। वार्ड क्र 15 के सफाई दारोगा गोपाल नरवले के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों की टीम ने आज दोपहर 3 बजे बाद बडे बालाजी मंदिर के बाहर की नालियों की सफाई की। श्री डागर ने बताया कि वर्तमान मंे कोरोना लाॅकडाउन की परिस्थितियों में जिला चिकित्सालय, नयागांव सहित विभिन्न नाकाबंदी, जिले एवं राज्य की सीमाओं पर भी अनेक सफाई कर्मियों की ड्युटी लगाई जा रही है उससे स्टाॅफ में कमी आई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]