Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • मध्‍य प्रदेश में खूब तपेगा नौतपा, आखिरी दिनों में होगी बारिश

मध्‍य प्रदेश में खूब तपेगा नौतपा, आखिरी दिनों में होगी बारिश

मध्‍य प्रदेश में खूब तपेगा नौतपा, आखिरी दिनों में होगी बारिश Madhya Pradesh Weather :25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। नौ दिनों तक सूर्य की लंबवत किरणें पृथ्वी को तपाएंगी भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)।Madhya Pradesh Weather : रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश होने से प्रखर ग्रीष्म ऋ तु प्रारंभ हो जाती है। इससे आकाश मंडल में व्याप्त कीटाणु, जीवाणु, विषाणु नष्ट हो जाते हैं। जैसे तीव्र वर्षा ऋ तु के समय पृथ्वी तत्व नदी, नालों सहित साफ-स्वच्छ हो जाते हैं। ज्योतिष मठ संस्थान के ज्योतिषाचार्य पंडित विनोद गौतम ने बताया कि 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। जो 3 जून तक रोहिणी नक्षत्र में ही रहेगा। यह समय वर्ष का गर्भाधान काल कहलाता है। इसे नौतपा भी कहते हैं। रोहिणी नक्षत्र में रोहिणी के घर सूर्य के रहने से 9 दिनों तक सूर्य की लंबवत किरणें पृथ्वी पर पड़ती हैं। जिससे पृथ्वी के भूभाग में ताप, गर्मी उत्पन्न होती है। कहते हैं कि यह नौ दिनों का तपन काल जितना तपता है, उतनी ही अच्छी बारिश होती है। ग्रह स्थितियों के अनुसार इस बार नौतपा के खूब तपने के योग बन रहे हैं। 25 मई से 3 जून के आदि दिनों में एकाध दिन बारिश के भी योग हैं। नौतपा के समय शनि, शुक्र, गुरु, राहू, केतु वक्र गति यानि उल्टी चाल में रहेंगे। नौतपा के दौरान 30 मई को वक्री शुक्र अपनी ही राशि में अस्त होंगे। जिससे छुटपुट बूंदाबांदी के योग निर्मित होंगे। नौतपा का संबंध मानसून से होता है। इस बार 25 मई को नौतपा शुरू होगा। 22 जून को आर्द्रा का प्रवेश मिथुन लग्न और राहु, बुध, सूर्य, चंद्र के चतुर्थ ग्रही योग में होगा। आर्द्रा से हस्त नक्षत्र तक बारिश होगी। वर्षा का अंतिम एवं आठवां नक्षत्र 11 अक्टूबर तक चलेगा। नौतपा के दौरान आकाश मंडल की ग्रह स्थिति ज्योतिषाचार्य पं. गौतम के अनुसार नौतपा में आकाश मंडल में ग्रह स्थिति देखी जाए तो उदय कालिक लग्न वृष में सूर्य-वृष राशि, मंगल-कुंभ राशि, बुध-स्व राशि मिथुन, गुरु-मकर राशि में वक्री, शुक्र-वृष में वक्री (अस्त्र), शनि-मकर राशि में वक्री, राहू-मिथुन, केतु-धनु तथा चंद्रमा कर्क, सिंह, कन्या, तुला राशि पर विचरण करेगा।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]