Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जगह- जगह चल रही पैकारियां, जिम्मेदारों की अनदेखी से फल फूल रहा अवैध ढंग से ब्यावापार।

जिला कटनी से अभिलाषा तिवारी कि रिपोर्ट@तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र में जगह- जगह चल रही पैकारियां, जिम्मेदारों की अनदेखी से फल फूल रहा अवैध ढंग से ब्यावापार।

 

 जिला कटनी - तहसील ढीमरखेड़ा क्षेत्र में इन दिनों एक ही चर्चा चल रही हैं की जगह- जगह चल रही पैकारियों लेकिन संबंधित जिम्मेदारो के द्वारा जान- बूझकर अनदेखी की जा रही हैं। 
प्रशासन और आबकारी विभाग की नाक के नीचे शराब ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। गांव- गांव संचालित देशी एवं अंग्रेजी शराब दुकान इन दिनों शासन के नियमों को धत्ता बताकर संचालित की जा रही है। शासन के द्वारा शराब की दुकान खुलने एवं बंद होने की एक निश्चित समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके बावजूद  क्षेत्र की शराब दुकानों का खुलने एवं बंद होने का कोई समय निर्धारित नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित हो रही देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों पर आबकारी विभाग भी खासा मेहरबान नजर आ रहा है। इसके चलते दुकान संचालकों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर शराब बेची जा रही है। शराब के मूल्यों को लेकर भाव मेंं भारी कमी की बड़ी-बड़ी तख्तियां लटकाकर ग्राहकों को भी गुमराह किया जा रहा है।नियमानुसार निर्धारित मूल्य से हटकर शराब को न तो कम मूल्य पर और न ही अधिक मूल्य पर बेचा जा सकता है। शराब दुकान संचालक द्वारा नियमों का पालन न किए जाने के संबंध में अनेकों बार शिकायत की गई पर सहायक आबकारी अधिकारी इनके ऊपर मेहरबान हैं।

*जनपद अध्यक्ष सुनीता संतोष दुबे ने कटनी कलेक्टर को एक लिखित शिकायत देकर अवगत कराया गया है कि गांवों में इन दिनों अवैध पैकारियो की दुकाने फल- फूल रही हैं। गांव गांव चल रही पैकारियों को बंद कराया जाये जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे*।

 *जनपद अध्यक्ष ढीमरखेड़ा सुनीता संतोष दुबे*

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]