Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, ओवैसी ने भी किया चुनाव लड़ने का ऐलान

गहलोत सरकार के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, ओवैसी ने भी किया चुनाव लड़ने का ऐलान

 राजस्थान में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे सियासी घमासान तेज होता जा रहा है। ताजा खबर यह है कि वीरांगनाओं के अपमान के खिलाफ भाजपा ने शनिवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई।

जयपुर में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए जाने के बाद राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा, हमारे नेताओं और पुलवामा शहीदों की पत्नियों का अपमान किया गया, हम इसका विरोध कर रहे हैं। आगामी दिनों में राजस्थान में 'जन आक्रोश' अभियान चलाया जाएगा, जहां हम किसानों का कर्ज माफ करने, भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को उठाएंगे।

 जयपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। पार्टी 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले जवानों की विधवाओं के विरोध के मामले को लेकर एक विशाल विरोध रैली निकाल रही थी।

राजस्थान में चुनाव लड़ेगी ओवैसी की पार्टी इस बीच, AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी ने कहा, कितनी सीटों पर लड़ना है, यह पार्टी तय करेगी।

ओवैसी ने कहा, देश की राजनीति में भाजपा और कांग्रेस के बीच मैच फिक्सिंग है। ये दोनों दल मिले हैं। कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा, चुनावों के समय ही कांग्रेस को मुसलमान याद आते हैं। कांग्रेस ने दलितों और अल्पसंख्यकों के लिए कुछ नहीं किया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]