Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • प्रशासन द्वारा नीमच जिले में  शासकीय जमीनों के संरक्षण अभियान द्वारा ग्राम कुंतली मे 3 करोड़ रुपए मूल्य की 29 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण

प्रशासन द्वारा नीमच जिले में  शासकीय जमीनों के संरक्षण अभियान द्वारा ग्राम कुंतली मे 3 करोड़ रुपए मूल्य की 29 हेक्टेयर जमीन से हटाया अतिक्रमण

जिला प्रशासन द्वारा नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में शासकीय जमीनों के संरक्षण एवं रास्ता विवादों के निराकरण और अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए चलाएं जा रहे विशेष अभियान के तहत ग्राम कुंतली में राजस्व विभाग द्वारा 3 करोड़ रूपये में मूल्य की शासकीय जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, अतिक्रमण मुक्त कराया गया भूमि का रकबा 29 हेक्टेयर हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  जावद श्रीमती प्रीति संघवी के निर्देशानुसार  शनिवार 12 जुलाई 2025 को ग्राम कुंतली टप्पा रतनगढ़ तहसील सिंगोली में राजस्व विभाग की टीम ने लगभग एक करोड़ रुपए मूल्य की शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटा कर, शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया हैं। एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी ने बताया, कि अनावेदक अब्दुल जब्बार पिता अब्दुल रहमान, मुस्तकीम पिता अब्दुल सलाम, इशाक अली पिता फरयाद खान, अब्दुल सलाम पिता अब्दुल रहमान निवासीगण जाट द्वारा ग्राम कुंतली मे शासकीय भूमि के सर्वे नंबर 617 में से रकबा 4.00 हैक्टेयर भूमि पर जुताई कर व जेसीबी से खाई लगाकर, रात्रि में अवैध कब्जा किया गया था, उक्त अवैध कब्जे को प्रभारी तहसीलदार श्री बी.एल.डाबी, जाट पुलिस चौकी प्रभारी श्री गोड़ तथा राजस्व टीम व ग्राम पंचायत श्रीपुरा के सहयोग से मौके पर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई गई (जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड़ रूपये हैं)

 इसी प्रकार राजस्व विभाग की टीम ने  ग्राम कुंतली में ही शासकीय भूमि सर्वे क्रं.259/1 रकबा 25.00 हैक्टेयर पहाड़  (पहाडी जंगल) है, जिसके चारो ओर कुछ लोगो  द्वारा जेसीबी से खाई लगाकर कब्जे में लेकर अतिक्रमण किया गया था, इस अतिक्रमण को भी राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर जेसीबी से खाई भरकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है। (अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस 25 हेक्टेयर भूमि की कीमत एक करोड़ रूपये है) यह भूमि ग्राम पंचायत की सुपुर्दगी मे वृक्षरोपण के लिए दी गई हैं।

 

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]