Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • 288 पहुंची मृतक संख्या, 400 अब भी अस्पतालों में, देखिए ताजा फोटो

288 पहुंची मृतक संख्या, 400 अब भी अस्पतालों में, देखिए ताजा फोटो

 ओडिशा रेल हादसे में मृतक संख्या 288 पहुंच गई है। 400 यात्रियों का अब भी विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं घटनास्थल पर मलबे को हटाने और पटरियों के मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो जाएगी। इस बीच, हादसे पर राजनीति भी जारी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस्तीफा मांगा जा रहा है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम बालासोर पहुंचे और घायलों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। यहां पढ़िए ट्रेन हादसे से जुड़ी हर अपडेट

04 June 2023

  • 09:10 AM

    58 ट्रेनें रद्द

     

     बालासोर हादसे के कारण रविवार को भी इस रूट की 58 ट्रेनें रद्द रहीं। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि जब तक पटरियों की मरम्मत का काम नहीं हो जाता, तब तक ये ट्रेनें रद्द ही रहेंगी। कोशिश है कि एक लाइन पर आवाजाही बहाल कर दी जाए। 

     

     

     

  • 08:54 AM

    Odisha train Accident Updates

     

     तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हादसे में मारे गए बंगाल के यात्रियों के स्वजन के लिए पार्टी की तरफ से दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की। 

    07:53 AM

  • सिग्नल वापस लेने से मालगाड़ी से जा भिड़ी कोरोमंडल एक्सप्रेस

     प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस को मेन लाइन का सिग्नल दिया गया था, लेकिन इसे वापस ले लिया गया। इससे ट्रेन लूप लाइन में चली गई और वहां पहले से खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]