Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • शराब की वजह से रिश्तों में आई दूरी, पति करता था मारपीट, वन स्टाप सेंटर ने ऐसे बचाई गृहस्थी

शराब की वजह से रिश्तों में आई दूरी, पति करता था मारपीट, वन स्टाप सेंटर ने ऐसे बचाई गृहस्थी

जिला अस्पताल में संचालित वन स्टाप सेंटर में टूटते घरों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। दो मई 2018 से सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इसमें किसी भी हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं के कुल 1478 आवेदन में 1126 का निराकरण किया गया है।

 वन स्टाप सेंटर पर पति-पत्नी को समझाइश देकर उनकी गृहस्थी को बचाया।

 शराब की वजह से पति-पत्नी के रिश्ते में बीच आई दरार को वन स्टाप सेंटर ने दूर किया। पति शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करता था। इसमें परेशान होकर पत्नी अपने मायके चली गई। वन स्टाप सेंटर पर पति-पत्नी को समझाइश देकर उनकी गृहस्थी को बचाया। पति खुशी-खुशी अपनी पत्नी व बच्चों को साथ लेकर घर गया।

टूटते घरों को बचाने में अहम भूमिका

दरअसल जिला अस्पताल में संचालित वन स्टाप सेंटर में टूटते घरों को बचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। दो मई 2018 से सेंटर का संचालन किया जा रहा है। इसमें किसी भी हिंसा से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं के कुल 1478 आवेदन में 1126 का निराकरण किया गया है। वहीं वर्तमान में 15 प्रकरणों की कार्रवाई जारी है।

शराब पीकर करता मारपीट....

सुनीता (काल्पनिक नाम) अपने पति की शराब पीने की लत से परेशान थी। पति द्वारा शराब पीकर पत्नी से मारपीट की जा रही थी। वहीं बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं उठाता था। रात-बेरात वह पत्नी को घर से बाहर निकाल देता था। परेशान होकर पत्नी पिछले दो साल से मायके में रह रही थी। वन स्टाप सेंटर प्रशासक ज्योत्सना सिंह ठाकुर द्वारा महिला से बात कर समझाइश दी गई। महिला को समझाया लड़ाई झगड़ा से बच्चों का जीवन खराब हो रहा है। वहीं काउंसलर चेतना राठौर द्वारा पति-पत्नी को काउंसलिंग के लिए बुलवाया गया। इसमें दो तीन बार काउंसलिंग के बाद पति-पत्नी में समझौता हो गया। दो वर्षों से बिखरा परिवार फिर एक हो गया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]