Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • आज रतनगढ़ में विधायक सकलेचा के हाथों होंगे करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन

आज रतनगढ़ में विधायक सकलेचा के हाथों होंगे करोड़ों के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन

निर्मल मुंदड़ा@जावद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा एवं अन्य अतिथियों के हाथों रतनगढ़ नगर परिषद मैं करोड़ों रूपये के विकास का लोकार्पण एवं भूमि पूजन का आयोजन पुराना बस स्टैंड सब्जी मंडी परिसर में आज दिनांक 2 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 3:15 बजे रखा गया हे इस अवसर पर विधायक सकलेचा के साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष जगदीशचंद्र लढा, नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष कचरुमल गुर्जर के हाथों समारोह पूर्वक समस्त लोकार्पण एवं भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होंगा इन कार्यो का होगा लोका र्पण एवं भूमि पूजन नगर परिषद रतनगढ़ द्वारा आयोजित लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री पं.अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर बने जल शोधन केंद्र का लोकार्पण,मुख्यमंत्री अधो संरचना योजनान्तर्गत सामुदायिक भवन एवं नगर के विभिन्न वार्डो में cc रोड निर्माण कार्यो का भूमि पूजन, वार्ड क्रमांक 14 में आईएच एसडीपी योजनान्तर्गत निर्मित सामुदायिक भवन की बाउन्ड्रीवाल का लोकार्पण, वार्ड क्रं.14 में शहीद भगतसिंह पार्क की बाउन्ड्री वाल का लोकार्पण एवं पार्क का भूमि पूजन, वार्ड क्रमांक 6 में महिला स्नानघर निर्माण कार्य का भूमि पूजन, वार्ड क्रं.14 में आदिम जाति कन्या छात्रावास में चौकीदार कक्ष एवं बाउन्ड्रीवाल निर्माण कार्य का लोकार्पण,वार्ड क्रमांक 14 में आईएचएसडीपी कालोनी मे बगीचे की बाउन्ड्रीवाल का लोकार्पण, गोरेश्वर महादेव प्रवेश द्वार निर्माण कार्य,भगवान लक्ष्मीनारायण प्रवेश द्वार निर्माण कार्य, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रवेश द्वार निर्माण कार्य,पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रवेश निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न होगा *समारोह मे सम्मिलित होने कि की अपील*-रतनगढ़ नगर परिषद उपाध्यक्ष सम्पतबाई सोनी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार फुल फकीर ने रतनगढ़ नगरीय क्षेत्र के समस्त नागरिकों, क्षेत्र के समस्त जन प्रतिनिधिगणो से आयोजित समारोह में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]