Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • नए आयुर्वेद कॉलेज की तैयारी:मप्र में अब जिला स्तर पर खुलेंगे 11 आयुर्वेद कॉलेज, बीएएमएस की 1100 सीटें बढ़ेंगी

नए आयुर्वेद कॉलेज की तैयारी:मप्र में अब जिला स्तर पर खुलेंगे 11 आयुर्वेद कॉलेज, बीएएमएस की 1100 सीटें बढ़ेंगी

मप्र में मेडिकल कॉलेजों की तर्ज पर अब जिलों में 11 नए आयुर्वेद कॉलेज खोले जाएंगे। दो साल में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसके कारण कॉलेजों में करीब 1100 सीटें बढ़ाने की तैयारी है। वर्ष 2027-28 से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। सागर, नर्मदापुरम, शहडोल, धार, झाबुआ, मंडला, बालाघाट, मुरैना, शुजालपुर, श्योपुर, खजुराहो में ये कॉलेज खुलेंगे। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. राकेश पांडेय बोले-इस फैसले से प्रदेश को डाॅक्टर तो मिलेंगे ही, कॉलेजों को फैकल्टी मिल सकेगी।

इसके लिए 5-5 एकड़ जमीन संबंधित शहर के आसपास के क्षेत्र में तलाशी जा रही है। करीब 500 आयुर्वेद प्रोफेशनल्स को इन कॉलेजों में भर्ती किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में वर्तमान में भोपाल, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, बुरहानपुर समेत 7 सरकारी आयुर्वेद कॉलेज संचालित हो रहे हैं। जहां बीएएमएस की करीब 600 सीटें है। इसके अलावा 27 निजी आयुर्वेद कॉलेज संचालित हो रहे हैं।

जिला कलेक्टर्स को लिखा जमीन आवंटित करने को पत्र
आयुष संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि 2026 का लक्ष्य इन कॉलेजों के निर्माण और भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के लिए रखा गया है। जिला अस्पतालों का 30 बेड के अस्पताल में अपग्रेड कर शुरू में कॉलेज संचालित किए जाएंगे। बाद में कॉलेजों का अलग से अस्पताल बनाया जाएगा। इन कॉलेजों में कुछ में 60 और कुछ में 100 सीटें रहेंगी। नए कॉलेज शुरू करने के लिए आयुक्त आयुष सोनाली पोंछे वायंगणकर ने संबंधित जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखकर सुगम स्थान पर पांच एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए कहा है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]