Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं सुव्‍यवस्थित मतदान कराने में सेक्‍टर अधिकारियों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है-श्री जैन सेक्‍टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

स्‍वतंत्र, निष्‍पक्ष एवं सुव्‍यवस्थित मतदान कराने में सेक्‍टर अधिकारियों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है-श्री जैन सेक्‍टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

 

सेक्‍टर अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्‍पन्‍न

नीमच 4 अप्रेल 2024, स्‍वंतत्र,निष्‍पक्ष,पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण, सुव्‍यवस्थित मतदान सम्‍पन्‍न कराने में सेक्‍टर ऑफीसरों की महत्‍वपूर्ण भूमिका है। सभी सेक्‍टर अधिकारी अपने क्षेत्र के मतदान केन्‍द्रों, गॉवों का संघन भ्रमण प्रारम्‍भ कर, अपने क्षेत्र की सभी गतिविधियों पर कडी़ निगरानी रखें, तथा कोई भी सूचना हो, तो जिला निर्वाचन कार्यालय को तत्‍काल सूचित करें।मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करें। मतदान प्रतिशत बढाने के लिए बीएलओ और मतदाताओं को प्रेरित करें। यह निर्देश कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सेक्‍टर अधिकारियों के प्रशिक्षण को सम्‍बोधित करते हुए दिए।

    कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन ने सभी अधिकारियों से कहा, कि सेक्‍टर ऑफीसर के लिए निर्देश पुस्तिका का भलि-भांति अध्‍ययन कर लें। और उनका अक्षरश:पालन सुनिश्चित करें। उन्‍होने कहा, कि जिले में इस सुनाव में शतप्रतिशत मतदान का लक्ष्‍य रखा गया हैऔर सभी के सहयोग से इस लक्ष्‍य की पूर्ति के लिए विशेष प्रयास कियें जा रहे है।

     इस प्रशिक्षण में मास्‍टर ट्रेनर डॉ.राजेश पाटीदार ने मतदान केंद्रों पर भ्रमणके दौरान सेक्‍टर अधिकारियों से अपेक्षा है, उनके दायित्‍व ए.एम.एफ. का सत्‍यापन, फार्म-12 डी वितरण की मॉनिटरिंग, निर्वाचन कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, कानून व्‍यवस्‍था का आंकलन, मतदान अवधि में मतदाताओं के आव्रजन, प्रवजन की स्थिति का आंकलन, पहचान के वैकल्पिक दस्‍तावेजों का प्रचार-प्रसार, सर्वाधिक एवं न्‍यूनतम मतदान प्रतिशत वाले केंद्रों पर मतदान का प्रतिशत और बढाने, नामावली का सतत अद्यतन आदि बिंदुओं पर पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से विस्‍तार से जानकारी दी।

   प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव साहू, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्रशिक्षण नोडल सुश्री मयूरी जोक सहित अन्‍य अधिकारी एवं सभी सेक्‍टर आफिसर उपस्थित थे।


 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]