Follow Us

  • Home
  • /
  • आध्यात्मिक
  • /
  •  राज्यपाल द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्‍थान हांसिल करने पर  नीमच जिला कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा सम्मानित

 राज्यपाल द्वारा प्रदेश में सर्वाधिक राशि संग्रहित कर, प्रथम स्‍थान हांसिल करने पर  नीमच जिला कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा सम्मानित

राजभवन भोपाल में बुधवार को महामहिम राज्‍यपाल श्री मंगुभाई पटेल की अध्‍यक्षता में सैनिक कल्‍याण संचालनालय म.प्र.की समामेलित विशेष निधि(ए.एस.एफ.) की 24वीं वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर नीमच जिले से सैनिक कल्‍याण के लिए वित्‍तीय वर्ष 2023-24 में जिले के लिए निर्धारित लक्ष्‍य 3 लाख 63 हजार से अधिक 30 लाख 16 हजार 768 रूपये की राशि संग्रहित कर, सैनिक कल्याण के खाते में जमा करवाने एवं संपूर्ण प्रदेश में प्रथम स्‍थान हांसिल करने पर नीमच कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया हैं।  इस अवसर पर अपर मुख्‍य सचिव गृह श्री जे.एन.कंसोटिया, अपर मुख्‍य सचिव राजभवन श्री के.सी.गुप्‍ताएवं सैनिक कल्‍याण संचालनालय म.प्र.के अधिकारीगण भी उपस्थित थे। इस मौके पर संभागायुक्‍त नर्मदापुरम, कलेक्‍टर अलीराजपुर एवं हरदा को भी सम्‍मानित किया गया है।

            उल्‍लैखनीय है, कि सशस्‍त्र झण्‍डा दिवस पर प्राप्‍त दानराशि का इस्‍तेमाल वीर सैनिकों के आश्रितों, विकलांग सैनिकों, पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं कल्‍याण के लिए किया जाता है।

          कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नीमच जिले को हासिल हुए इस सम्मान के लिए जिले की स्वयंसेवी  संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, विभिन्न क्लबों, अधिकारी-कर्मचारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, सभी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और मीडिया के साथियों, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों तथा जिले के नागरिकों को दिया है। उन्‍होने कहा, कि यह सम्‍मान सभी नीमच जिलेवासियों को समर्पित है। 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]