Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@ नवागत कलेक्टर श्री तिवारी भावपृवण होकर खुद उठ कर पहुँचे वृद्ध दिव्यांग के पास,सुनीं समस्या।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@ नवागत कलेक्टर श्री तिवारी भावपृवण होकर खुद उठ कर पहुँचे वृद्ध दिव्यांग के पास,सुनीं समस्या।

 

कटनी - जनसुनवाई में आज मंगलवार को एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसने हर किसी का दिल छू लिया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक वृद्ध दिव्यांग को कुर्सी में  बैठा देखकर संवेदनशील नवपदस्‍थ कलेक्टर आशीष तिवारी खुद अपनी कुर्सी से उठकर वृद्ध दिव्यांग से मिलने जा पहुँचे और पूछा कि -दादा कैसे आना हुआ बताइये।

 इस पर ढीमरखेड़ा क्षेत्र के मुरवारी गाँव के निवासी श्री परदेशी बर्मन ने कलेक्टर को बताया कि वह आबादी पट्टा भूमि से जुड़ी समस्या लेकर आए हैं ।परदेशी ने बताया कि  जिस जमीन पर उनका घर बना हुआ है, वह वर्ष 2022 के बाद से किसी और व्यक्ति के नाम पर दर्ज हो गई है। इस वजह से वे काफी परेशान हैं।इस पर कलेक्टर तिवारी ने उनकी समस्या के निराकरण हेतु एस डी एम ढीमरखेड़ा को निर्देशित किया।

इसके पहले जब कलेक्टर श्री तिवारी ने वृद्ध दिव्यांग  परदेशी को देखा, तो उन्होंने एक पल भी देर नहीं किया और वे तत्काल अपनी कुर्सी से उठे और उनके पास जाकर उनकी समस्या सुनीं। उन्होंने परदेशी से आवेदन लिया और एसडीएम ढीमरखेड़ा को जाँच कर जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]