Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • न्यायालय का आदेष नहीं मानने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

न्यायालय का आदेष नहीं मानने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

नीमच। सुश्री राजेश्वरी जर्मन, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा अपने निर्णय में न्यायालय का आदेष नहीं मानने वाले एक आरोपी गंगाराम पिता भगवानलाल मीणा, उम्र-60 वर्ष, निवासी-ग्राम नरसिंहपुरा, जिला-नीमच को धारा 406 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री राजेन्द्र नायक द्वारा घटना की जानकारी देते हुुए बताया कि आरोपी का एक बजावरी प्रकरण न्यायालय, नीमच में विचाराधीन था, जिसमें आरोपी के विरूद्ध 26634रू. वसुली का कुर्की वारण्ट जारी किया हुवा था। न्यायालय का कर्मचारी कुर्की वारण्ट की राषि वसुलने के लिये आरोपी के गाँव गया, जहाँ पर आरोपी द्वारा रकम का भुगतान किये जाने से इंकार किया गया, तब न्यायालय के कर्मचारी द्वारा आरोपी की मोटरसायकल को जप्त किया गया तथा उसको इस शर्त के साथ सुपुर्दगी पर दिया गया कि जब भी न्यायालय आदेषित करेगा आरोपी मोटरसायकल को लेकर न्यायालय में उपस्थित होगा। इसके पष्चात् न्यायालय द्वारा आदेषित किये जाने के बावजूद भी आरोपी मोटरसायकल को लेकर न्यायालय में उपस्थित नहीं हुवा तो न्यायालय के आदेष पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विवेचना के उपरांत अभियोग पत्र माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। 

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी, न्यायालय के कर्मचारी एवं विवेचक सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपी को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री राजन्द्र नायक, एडीपीओ द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]