Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।


कटनी । कार्यवेक्षक संघ का सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च 2026 ,शनिवार को आयुध निर्माणी कटनी के पूर्वी क्षेत्र में स्थित वेस्टलैंड बैचलर मैच में किया जा रहा है । इसमें जबलपुर जोन के खमरिया, व्हीकल,जीआईएफ, इटारसी के साथ-साथ कटनी निर्माणी के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में सदस्यगण समस्याओं को लेकर गहन मंत्रणा करेंगे।
 
एआईएएनजीओ के अध्यक्ष उमाशंकर एवं सचिव प्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि, रक्षा क्षेत्र के कार्यवेक्षक से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा एवं समाधान के लिए आयोजित होने वाले इस आयोजन में जबलपुर खमरिया से जेसीएम तृतीय मेंबर अजय यादव के साथ ही जोन सचिव दिनेश कुमार पांडे की विशेष रूप से उपस्थित रहेगी। इसके अलावा जबलपुर स्थित आयुध निर्माणियों से जीआईएफ से मधुसूदन दहिया,सचिन ठाकुर व्हीएफजे से नटराज अय्यर, रॉबिंसन मसीह, जीसीएफ से अजय रजक,सुजीत कुमार, राजेंद्र असाटी सहित इटारसी से योगेंद्र रघुवंशी एवं पवन सिंह राजपूत की मौजूदगी रहेगी। 

कटनी आयुध निर्माणी के पूर्वी क्षेत्र में स्थित बैचलर मैच में सायं 7:00 बजे से आयोजित इस सम्मेलन के उपरांत होली मिलन कार्यक्रम भी रखा गया है। कटनी इकाई के पदाधिकारी  संजय ईश्वर, जितेंद्र रहंगदले, मनोज पटेल, अतुल गुप्ता, वीरेंद्र वर्मा ,मनोज काछी,संजय सिंह सुमंत शील, महेश सेन, सौरभ क्लेरियेंस ,ज्ञानचंद ,आशीष गौतम ,नितिन श्रीवास्तव, जीवन दत्त तिवारी, आर . जेकब ,पिंटू सिंह ,महेंद्र साहू ,रमेश दुबे, रामनाथ सेन, उत्तम कुमार, पवन मुछाल ,तारकनाथ पाल, दीपक बिचपुरिया, एन सिंह, अजीत कुमार सिंह, अखिलेश यादव, हरि सिंह,जे एल मेघवानी, नीतीश कुमार विश्वास, एसपी यादव, राजेश रोशन आदि पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आयोजित सम्मेलन में कार्यवेक्षकों के मुद्दे के निदानार्थ अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]