Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • 7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जावद। श्रीमान् विनोद कुमार पाटीदार, विशेष न्यायाधीश (एन.डी.पी.एस. एक्ट) जावद,  जिला-नीमच द्वारा 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी करने वाले आरोपी लक्ष्मीनारायण पिता सालिगराम पाटीदार, उम्र-48 वर्ष, निवासी ग्राम-डिकेन, थाना रतनगढ़, जिला नीमच को धारा 8(सी)/18(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत 11 वर्ष के सश्रम कारावास एवं 1,25,000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।प्र

करण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले सी.बी.एन. के विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 15.05.2025 को केंन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरों प्रकोष्ठ, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) पर गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोटरसायकल पर अफीम लेकर रतनगढ़ से डिकेन की तरफ तस्करी करने जाने वाला हैं। गुप्त सूचना के आधार पर निवारक दल का गठन किया गया एवं निवारक दल दिन के लगभग 01ः30 रतनगढ़-डिकेन रोड़ स्थित श्रीमद भागवत गौषाला बरेखन के पास आरोपी का इंतजार करने लगे। थोड़ी देर में आरोपी मोटरसायकल पर आता हुवा दिखाई दिया जो दल को देखकर मोटरसायकल पलटाकर जाने लगा, जिसका घेराव कर उसको रोका गया। मोटरसायकल की तलाषी लिये जाने पर उसकी डिक्की में दो प्लास्टीक की थैलीयों में कुल 7 किलोग्राम मादक पदार्थ अफीम रखी हुई थी। आरोपी से अफीम को जप्त कर व उसको गिरफ्तार किया गया और सीबीएन अनुसंधान पूर्ण कर परिवाद माननीय विशेष न्यायालय, जावद में प्रस्तुत किया गया

विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक द्वारा सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी किये जाने के अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराया गया और दण्ड के प्रष्न अभियोजन द्वारा तर्क रखे गये हैं कि आरोपी के पास अत्याधिक मात्रा में मादक पदार्थ जप्त हुवा हैं, जिससे सेवन से समाज के युवाओं में नषे की प्रवृत्ति फेल रही हैं, इसलिए उनको अधिकतम कारावास एवं जुर्माने के दण्ड से दण्डित किया जाये। माननीय विषेष न्यायालय द्वारा तर्को से सहमत होकर आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक श्री सुशील ऐरन द्वारा की गई एवं प्रकरण के कुषल संचालन में अधिवक्ता सुश्री दीपषिखा रावल एवं सुश्री सलोनी पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा बी

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]