Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसडीओपी के नेतृत्व में होटल-ढाबों और बाजार में की पैदल गश्त।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @विजयराघवगढ़ में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, एसडीओपी के नेतृत्व में होटल-ढाबों और बाजार में की पैदल गश्त।

कटनी। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीओपी वीरेंद्र धारवे ने थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के साथ किया।
 *होटल, ढाबे और बाजार में हुई जांच*
एसडीओपी और थाना प्रभारी ने दलबल के साथ क्षेत्र के होटल, ढाबों और संदिग्ध स्थानों पर अचानक चेकिंग की। इस दौरान सड़क पर इधर-उधर खड़े लोगों से पूछताछ की गई। सुनसान इलाकों में बिना वजह खड़े आवारा तत्वों को फटकार लगाकर उनके वहां मौजूद होने का कारण पूछा गया।
पैदल पेट्रोलिंग के दौरान बाजार में अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को भी व्यवस्थित कराया गया। व्यापारियों को भीड़भाड़ न फैलाने और सतर्क रहने की हिदायत दी गई।
 *एसपी के निर्देश पर विशेष सतर्कता*
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश और एएसपी कमल मौर्य के मार्गदर्शन में की गई। एसपी ने थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और अमन-चैन बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए थे।
थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने कहा कि क्षेत्र की शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गुंडे-बदमाशों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना देने की अपील की है।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]