Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

 कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विशेष प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आधार कार्ड नहीं बन पाने की समस्या से जूझ रही बालिका रेखा को त्वरित राहत प्रदान की गई     बालिका रेखा के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है। उसके आधार कार्ड के लिए कानूनी अभिभावक का प्रमाण आवश्यक था। बाल कल्याण समिति, नीमच द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत बालिका की नानी श्रीमती सुंदर बाई को विधिक अभिभावक (लीगल गार्जियन) नियुक्त किया गया। इसके बाद कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार यूआईडीएआई भोपाल की टीम से समन्वय स्थापित कर मात्र दो दिनों में बालिका का आधार कार्ड बनवा दिया गया।

            जिला प्रशासन ने अपील की है कि जिन बच्चों के माता-पिता दोनों का निधन हो चुका है और कानूनी अभिभावक के अभाव में उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है, उनके अभिभावक पहले बाल कल्याण समिति से लीगल गार्जियन (कानूनी अभिभावक) प्रमाण पत्र प्राप्त करें। इसके आधार पर संबंधित बच्चे का आधार कार्ड आसानी से बनवाया जा सकता है।

 

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

विडियो

[ View All ]