Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

  मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में नारकोटिक्स एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्टर सभाकक्ष, नीमच में जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव ने की।

            जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशा मुक्ति अभियान को प्रभावी बनाने के लिए सात प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई। इसके तहत जिले में अफीम, गांजा एवं भांग की अवैध खेती की सघन निगरानी, अंतर्राज्यीय प्रकरणों की जांच की नियमित समीक्षा, स्कूलों एवं कॉलेजों में नशीले पदार्थों के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए व्यापक जागरूकता अभियान, मादक फसलों की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में वैकल्पिक विकास कार्यक्रमों का संचालन, जिले में संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्रों का नियमित पर्यवेक्षण, नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार एवं पुनर्वास के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ना तथा नशा प्रभावित क्षेत्रों (हॉट स्पॉट) का चिन्हांकन कर वहां विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

            बैठक में स्कूलों एवं शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के नशे से संबंधित सामग्री की बिक्री पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने, नशे की रोकथाम के लिए बेहतर सर्विलांस तंत्र विकसित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी बढ़ाने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से कार्ययोजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

            बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भादौरिया,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. प्रसाद, मनोवैज्ञानिक एवं नशा मुक्ति केंद्र से श्री जीवन तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]