Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी @जिला पंचायत में खुला ‘दीदी कैफे स्वाद के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला नया मंच।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @जिला पंचायत में खुला ‘दीदी कैफे स्वाद के साथ स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला नया मंच।

जिला पंचायत सीईओ ने किया शुभारंभ, वाजिब दर पर मिलेगा स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण नाश्ता व भोजन*
*तेवरी के स्वीट कॉर्न से बने लजीज व्यंजन होंगे खास आकर्षण*
कटनी  - आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाओं के हुनर और स्थानीय उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में जिला पंचायत ने एक नई पहल की है। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में गुरुवार को ‘दीदी कैफे’ का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने किया। कैफे में कलेक्ट्रेट एवं अन्य शासकीय कार्यालयों के कर्मचारियों के साथ जिला मुख्यालय आने वाले ग्रामीणों को वाजिब दर पर स्वच्छ, स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी।
‘दीदी कैफे’ केवल भोजन और नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराने का केंद्र नहीं, बल्कि स्व-सहायता समूह की महिलाओं के लिए स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया मंच भी बनेगा। शुभारंभ अवसर पर अतिरिक्त सीईओ श्री अनुराग मोदी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
*स्व-सहायता समूह की महिलाओं को मिला स्वरोजगार का नया अवसर*
 ‘दीदी कैफे’ का संचालन मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत तेवरी के ग्राम श्रीकृष्ण महिला स्व-सहायता समूह द्वारा किया जा रहा है। कैफे के माध्यम से समूह की महिलाओं को अपने हुनर को व्यवसाय में बदलने और नियमित आय का अवसर मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले खाद्य उत्पादों को जिला मुख्यालय पर बेहतर बाजार भी उपलब्ध होगा।
यह पहल ग्रामीण महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से मजबूत करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें उद्यमिता से जोड़ते हुए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाने का माध्यम भी बनेगी।
*तेवरी के स्वीट कॉर्न का स्वाद बनेगा खास पहचान*
‘दीदी कैफे’ की सबसे खास पहचान तेवरी के स्वीट कॉर्न से तैयार किए जाने वाले विविध व्यंजन होंगे। यहां स्वीट कॉर्न उबला, स्वीट कॉर्न चाट, स्वीट कॉर्न मसाला, वड़ा स्वीट कॉर्न, चीज स्वीट कॉर्न, स्वीट कॉर्न सूप, स्वीट कॉर्न टिक्की, स्वीट कॉर्न कटलेट, स्वीट कॉर्न पराठा और स्वीट कॉर्न खीर रोल सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
इसके साथ ही कैफे में नाश्ता, भोजन, कुकीज सहित अन्य खाद्य सामग्री भी स्वच्छता और गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए उपलब्ध कराई जाएगी।
*पहले दिन ही लोगों ने लिया स्वाद का आनंद*
कैफे के शुभारंभ के पहले ही दिन लोगों में इसे लेकर उत्साह देखने को मिला। कर्मचारियों एवं जिला मुख्यालय पहुंचे नागरिकों ने ‘दीदी कैफे’ में पहुंचकर स्वीट कॉर्न से तैयार विभिन्न व्यंजनों और कुकीज का स्वाद चखा। लोगों ने व्यंजनों की सराहना करते हुए कैफे की पहल को उपयोगी और सराहनीय बताया।
*स्थानीय उत्पाद, स्थानीय स्वाद और महिलाओं की आत्मनिर्भरता*
‘दीदी कैफे’ के माध्यम से एक ओर जहां जिला पंचायत परिसर में आने वाले लोगों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को अपनी आजीविका बढ़ाने का अवसर मिलेगा। स्थानीय उत्पाद से स्थानीय रोजगार और स्थानीय बाजार तक की यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
*ये रहे मौजूद*
शुभारंभ अवसर पर स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष  अर्चना रजक, परियोजना अधिकारी  ज्ञानेन्द्र सिंह, परियोजना अधिकारी मृगेन्द्र सिंह, जिला प्रबंधक सीमा सिंह,  उमेश सोनी,शहजाद खान सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]