Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • कटनी सेअभिलाषा तिवारी@गली-गली बिक रही शराब, घर-परिवार टूट रहे, बच्चों का भविष्य खतरे में

कटनी सेअभिलाषा तिवारी@गली-गली बिक रही शराब, घर-परिवार टूट रहे, बच्चों का भविष्य खतरे में

ढीमरखेड़ा। ग्राम पंचायत ठिर्री  के  गांव की महिलाओं ने मंगलवार को एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर गांव में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। 
  *गली-गली बिक रही शराब:* गांव के हर मोहल्ले और गली में खुलेआम शराब बेची जा रही है। इससे बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।
  *घर-परिवार में कलह:* घर का अनाज बेचकर शराब पी रहे हैं। लाडली बहना योजना की राशि भी छीनकर शराब में उड़ा दी जा रही है। इससे घरों में रोज लड़ाई-झगड़ा हो रहा है।
 *बच्चों की पढ़ाई प्रभावित:*
 स्कूल के पास भी शराब बिक रही है। शराबी लोग बच्चों को परेशान करते हैं, जिससे बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। इसका बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है।
*शराब: बंद न हुई तो करेंगे चका जाम*
महिलाओं ने शासन-प्रशासन से मांग की कि गांव से शराब को पूरी तरह बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे सभी महिलाएं ढीमरखेड़ा मुख्यालय आकर रास्ता जाम करेंगी।
ज्ञापन सौंपते समय गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं। महिलाओं में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश देखा गया।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]