Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • Nirav Modi Arrested: PNB Scam का आरोपी लंदन में गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश- ED

Nirav Modi Arrested: PNB Scam का आरोपी लंदन में गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश- ED

Jagran@ Nirav Modi Arrested: PNB Scam का आरोपी लंदन में गिरफ्तार, कोर्ट में किया जाएगा पेश- ED पंजाब नेशनल बैंक को 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागे नीरव मोदी को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। ... नई दिल्ली, जेएनएन। पंजाब नेशनल बैंक (PNB Scam) को 13 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाकर विदेश भागे नीरव मोदी (Nirav Modi Arrested) को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक नीरव को देर शाम कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि दो दिन पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रत्यर्पण अनुरोध पर लंदन की अदालत ने नीरव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पीएनबी घोटाले का मुख्य आरोपी मोदी पिछले दिनों लंदन की सड़कों पर घूमता नजर आया था। उल्लेखनीय है कि नीरव के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ है। ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने हाल ही में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया था। नीरव की गिरफ्तारी भले हो गई हो लेकिन उसके भारत प्रत्यर्पण में बहुत लंबा वक्त लग सकता है। क्योंकि गिरफ्तारी के बाद उसके पास कोर्ट जाने का विकल्प होगा और कोर्ट से उसे कुछ शर्तो के साथ जमानत भी मिल सकती है। इससे पहले, सीबीआई सूत्रों ने कहा था कि फरार चल रहे नीरव मोदी को ब्रिटेन से प्रत्यर्पित कराने के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन ने पिछले साल नीरव मोदी के खिलाफ एजेंसी द्वारा जारी किए गए रेड कॉर्नर नोटिस का जवाब दिया था। आर्मी, एयरफोर्स के बाद कोस्ट गार्ड का पाकिस्तान को जवाब, नहीं होगी कोई भी बात यह भी पढ़ें नीरव मोदी कथित रूप से अपने मामा मेहुल चौकसी की मिलीभगत से लेटर्स ऑफ अंडरटेकिंग का इस्तेमाल कर पीएनबी से करीब 13,000 करोड़ रुपये लेकर फरार है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]