Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

नीमच। श्रीमान् विषाल खाड़े, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला नीमच के द्वारा घर के सामने मिट्टी डालने की बात को लेकर आहतगण के साथ कुल्हाड़ी व हथौड़े से मारपीट कर चोटे पँहुचाने वाले चार आरोपीगण (1) सुनील पिता प्रहलाद, उम्र-32 वर्ष, (2) प्रहलाद पिता शिवशंकर व्यास, उम्र-58 वर्ष, (3) कृष्णा बाई पति प्रहलाद, उम्र-55 वर्ष तथा (4) संजय पिता प्रहलाद व्यास, उम्र-28 वर्ष, सभी निवासी-ग्राम जावी, थाना नीमच सिटी, जिला नीमच को धारा 324/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01-01 वर्ष के सश्रम कारावास व 1000-1000रू. अर्थदण्ड एवं धारा 323/34 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 03-03 माह सश्रम कारावास व 500-500रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया।

 

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी करने वाले एडीपीओं श्री अजय वर्मा द्वारा घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना लगभग 3 वर्ष पूर्व की होकर दिनांक 29.12.2023 को शाम के लगभग 07 बजे ग्राम जावी स्थित फरियादी गोविन्द व्यास के घर के सामने की हैं। घटना दिनांक को आरोपीगण मिलकर फरियादी के घर के सामने मिट्टी डाल रहे थे। जब फरियादी ने आरोपीगण को मिट्टी डालने से मना किया तो आरोपीगण द्वारा फरियादी एवं उसकी पत्नी कोमल के साथ कुल्हाड़ी व हथौडे से मारपीट की जिस कारण दोनो को चोटे आई। मौके पर आसपास रहने वाले लोगो ने बीच-बचाव किया, इसके बाद घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना नीमच सिटी पर की गई एवं आवश्यक अनुसंधान उपरांत अभियोग-पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

 

विचारण के दौरान अभियोजन की ओर से न्यायालय में फरियादी व आहतगण सहित सभी महत्वपूर्ण गवाहों के बयान कराकर अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कराते हुवे आरोपीगण को कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया एवं जुर्माने की राषि में से 1500-1500रूपये दोनो आहतगण को प्रतिकर प्रदान किये जाने का आदेष भी दिया गया। 

प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी श्री अजय वर्मा, एडीपीओ द्वारा की गई। 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]