Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • भाजपा नेताओं की मौत पर Sadhvi Pragya ने दिया बेतुका बयान, पार्टी ने किया किनारा।

भाजपा नेताओं की मौत पर Sadhvi Pragya ने दिया बेतुका बयान, पार्टी ने किया किनारा।

भोपाल। अपने विवादित बयानों के चलते सुखियों में रहने वाली भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर अपने विवाद से बखेड़ा खड़ा कर दिया है। आज पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली और पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल गौर की श्रद्धांजलि सभा मे भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने विपक्ष द्वारा भाजपा के नेताओं पर मारक शक्ति के प्रयोग की आशंका जताई। इसके बाद मचे बवाल पर पार्टी ने साध्वी के बयान से पल्ला झाड़ लिया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने साध्वी को ऐसे बयान नहीं देने की समझाईश दी। साध्वी के इस बयान को लेकर जब कैलाश विजयवर्गीय, प्रभात झा, गोपाल भार्गव सहित अन्य नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि, "मैं जब चुनाव लड़ रही थी तब एक महाराज जी आए थे उन्होंने कहा था ये बहुत बुरा समय चल रहा है विपक्ष एक मारक शक्ति का प्रयोग आपकी पार्टी और उसके नेताओं के लिए कर रहा है। ऐसे में आप सावधान रहें। इसके बाद मैं यह बात भूल गई थी, लेकिन अब जब मैं ये देखती हूं कि हमारी पार्टी के नेता यूं एक के बाद एक जा रहे हैं तो मुझे उन महाराज जी की बात याद आ रही है। भले आप विश्वास करे या न करें पर यही सत्य है और ये हो रहा है।" हालांकि उनके इस बयान पर पार्टी के ही कई नेताओं ने किनारा कर लिया है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और राष्ट्रीय महासचिव ने साध्वी प्रज्ञा के इस बयान पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी उनके इस बयान पर नाराजगी जताई है। बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई आतंकी हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को लेकर भी आपत्तिजनकर बयान दिया था। गांधीजी को लेकर दिए गए बयान पर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी। हालांकि इसके बाद भी साध्वी प्रज्ञा के बेतुके बयान नहीं थमे थे। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने सीहोर में अपने कार्यकर्ताओं के सामने कहा था कि वो नाली साफ करने के लिए सांसद नहीं बनीं है। उनके इस बयान के बाद काफी बवाल मचा था। पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली तलब कर फटकार लगाई थी। लेकिन इस फटकार का भी भी उनपर कोई असर नहीं पड़ा और आज फिर से साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]