Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • रतनगढ़ में इस वर्ष होगा 10 दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन। बूंदी की शानदार आतिशबाजी के साथ होगा रावण के पुतले का दहन

रतनगढ़ में इस वर्ष होगा 10 दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन। बूंदी की शानदार आतिशबाजी के साथ होगा रावण के पुतले का दहन

निर्मल मुंदड़ा@रतनगढ-विगत कई वर्षों से नगर की धर्म प्रेमी जनता के द्वारा रतनगढ़ नगर में भी 10 दिवसीय रामलीला मंचन के कार्यक्रम की मांग की जाती रही है नगर की धर्म प्रेमी जनता की भावनाओं के अनुरूप इस वर्ष नगर परिषद रतनगढ़ के तत्वावधान में दशहरा उत्सव समिति के सहयोग से शिवशक्ति नाट्य कला मंडल के कलाकारों द्वारा 10 दिवसीय भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, दशहरा उत्सव समिति अध्यक्ष गोपालकृष्ण अग्रवाल एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन कुमार फुल फकीर ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष रतनगढ़ में10 दिवसीय दशहरा उत्सव का आयोजन भव्य तौर पर किया जाना निश्चय किया गया है इसको लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है विजयादशमी पर्व दशहरे के दिन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी 35 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के आकर्षक पुतले का निर्माण व दहन किया जाएगा इस अवसर पर बूंदी के कलाकारों द्वारा आकर्षक शानदार रंगारंग आतिशबाजी का भी प्रदर्शन किया जाएगा। रामलीला का आयोजन दिनांक 29 सितंबर से 8 अक्टूबर दशहरा पर्व तक प्रतिदिन सब्जी मंडी परिसर गांधी चबूतरे पर रात्रि में ख्याति प्राप्त राजस्थानी कलाकारों द्वारा किया जाएगा इस हेतु प्रतिदिन रामलीला मंचन के लिए कलाकारों से सभी आवश्यक चर्चा पूरी कर ली गई है।कई वर्षों बाद होने जा रहे इस प्रकार के धार्मिक आयोजन को लेकर नगर की जनता में एक अलग ही उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]