Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा हुई हमलावर, रविशंकर प्रसाद ने कहा - 'राहुल गांधी देश से मांगें माफी'

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा हुई हमलावर, रविशंकर प्रसाद ने कहा - 'राहुल गांधी देश से मांगें माफी'

राफेल डील मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरकार को क्लीन चिट दे डाली है। नई दिल्ली। भारत द्वारा फ्रांस से खरीदे गए 36 विमानों के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने एक बार फिर मोदी सरकार को क्लीन चिट दे दी है। शीर्ष कोर्ट के पू्र्व के फैसले को लेकर कोर्ट में पुनर्विचार याचिकाएं दायर की गईं थी। इन सभी याचिकाओं को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा में खुशी की लहर फैल गई है। भाजपा ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। पार्टी के नेताओं ने इसे सत्य की जीत बताया है। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि 'सत्यमेव जयते', सत्य परेशान हो सकता है किंतु परास्त नहीं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जहां राफेल डील को लेकर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया वहीं राहुल गांधी पर लगी अवमानना याचिका को लेकर कोर्ट ने उनके बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए भविष्य में इसे लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि कोर्ट ने राहुल गांधी की माफी को मंजूर कर लिया। रविशंकर प्रसाद ने कहा राहुल गांधी देश से मांगे माफी सुप्रीम कोर्ट द्वारा राफेल डील मामले में एनडीए सरकार को क्लीन चिट देने पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इसे न्याय और सच्चाई की जीत बताया है। इसके साथ ही वह राहुल गांधी पर भी हमलावर होते नजर आए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के हाथ भ्रष्टाचार में रंगे हुए हैं। राफेल डील में हर नियम का पालन किया गया। लेकिन कांग्रेस ने हमेशा झूठ का प्रचार किया। रविशंकर प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को माफी मांगने के बाद छोड़ा है। राहुल गाधी ने कहा था 'चौकीदार चोर है' राफेल डील में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी ने विवादित स्लोगन 'चौकीदार चोर है' का जमकर इस्तेमाल किया था। राहुल ने डील में जमकर भ्रष्टाचार होने की बात कही थी। इसके खिलाफ भाजपा सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी। इस याचिका को लेकर राहुल गांधी ने लिखित में अपने बयान को लेकर माफीनामा दिया था। राहुल गांधी के इस माफीनामे की वजह से ही ही कोर्ट ने उन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। हालांकि उन्हें भविष्य में सतर्कता से बयान देने की नसीहत दी गई है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]