Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • उद्धव ठाकरे सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, दोपहर 2 बजे साबित करना होगा बहुमत

उद्धव ठाकरे सरकार का फ्लोर टेस्ट आज, दोपहर 2 बजे साबित करना होगा बहुमत

महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं और बहुमत हासिल करने के लिए 145 विधायकों को समर्थन जरूरी है। महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के लिए शनिवार का दिन कड़ी परीक्षा का है। विधानसभा के विशेष सत्र में दोपहर 2 बजे फ्लोर टेस्ट के जरिए उद्धव को अपना बहुमत साबित करना है। शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनाई है और उन्हें 145 का आंकड़ा छूने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। महाराष्ट्र विधानसभा में कुल 288 सीटे हैं। इसके बाद सोमवार को राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी सदन को संबोधित करेंगे। इस बीच, डिप्टी सीएम पद के लिए एनसीपी और कांग्रेस के बीच तकरार की खबरें आ रही हैं। इस बीच, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने फ्लोर टेस्ट पर शायराना अंदाज में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा - आज बहुमत दिन..170+++++ हमको मिटा सके ये जमाने में दम नहीं, हमसे जमाना खुद है... जमाने से हम नहीं। इससे पहले उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार दोपहर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। बाद में प्रेस से बातचीत में उन्होंने मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो कारशेड के निर्माण पर रोक लगाने की घोषणा की। इसी शेड के निर्माण के लिए पेड़ काटे जाने का पिछले महीने भारी विरोध हुआ था। फड़नवीस सरकार ने यह योजना बनाई थी। वहीं महाविकास अघाड़ी के न्यूनतम साझा कार्यक्रम में भले ही सेक्युलर मूल्यों पर दृढ़ रहने की बात कही गई है, लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इसे लेकर सहज नजर नहीं आते। यही वजह रही कि बीते दिनों जब पहली कैबिनेट बैठक के बाद उनसे पूछा गया कि क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई है? तो वह सवाल पूछने वाले पत्रकार पर ही भड़ककर पूछ बैठे कि सेक्युलर का मतलब क्या है? फिर खुद ही जवाब भी दिया, जो संविधान में लिखा है, वही सेक्युलर है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]