Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने रात 11.40 पर सफरदजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस पीड़िता पर योगी आदित्यनाथ का ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी केस की सुनवाई

उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता ने रात 11.40 पर सफरदजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस पीड़िता पर योगी आदित्यनाथ का ऐलान- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी केस की सुनवाई

अरविंद दुबे@ पीड़िता को जिंदा लगाने की कोशिश करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गुरुवार को 95 फीसद जली अवस्था में कराया गया था भर्ती उन्नाव की दुषकर्म पीड़िता दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गई है। उसे गंभीर हालत में लखनऊ से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया गयाथा, जहां सफदरजंग अस्पताल में रात 11.40 बजे पीड़िता ने अंतिम सांस ली। गुरुवार देर शाम 95 फीसद जली अवस्था में पीड़िता को राजधानी के सफदरजंग अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी। पीड़िता का इलाज कर रहे बर्न एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. शलभ कुमार ने बताया कि रात 11.10 बजे पीड़िता को दिल का दौरा पड़ा और 11.40 पर सांस टूट गई। गुरुवार रात 8 से 8.30 बजे के दौरान पीड़िता बात कर पा रही थी। वह अस्पताल में मौजूद अपने बड़े भाई से पूछ रही थी कि भैया क्या में बच जाऊंगी, मैं जीना चाहती हूं। उसने यह भी कहा था कि आरोपितों को छोड़ना नहीं है। हालांकि इस दौरान उसे सांस लेने और बोलने में तकलीफ भी हो रही थी। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का पोस्टमार्टम शुरू हो गया है। उसके कुछ अंगों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है। पोरटमार्टम के बाद शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली से लखनऊ लाया जाएगा और फिर वहां से उन्नाव लाया जाएगा। उन्नाव पीड़िता के भाई ने बताया है कि आखिरी समय जब वह आईसीयू में बहन के पास गया तो वह उससे गले लगी और कान में कहा कि वह मरना नहीं चाहती है और यह भी चाहती है कि उसके दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। 10:27 AM प्रियंका गांधी का ट्वीट उन्नाव की पिछली घटना को ध्यान में रखते हुए सरकार को तत्काल पीड़िता को सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? जिस अधिकारी ने उसका FIR दर्ज करने से मना किया उस पर क्या कार्रवाई हुई? उप्र में रोज रोज महिलाओं पर जो अत्याचार हो रहा है, उसको रोकने के लिए सरकार क्या कर रही है ? मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि उन्नाव पीड़िता के परिवार को इस दुख की घड़ी में हिम्मत दे। यह हम सबकी नाकामयाबी है कि हम उसे न्याय नहीं दे पाए। सामाजिक तौर पर हम सब दोषी हैं लेकिन ये उत्तर प्रदेश में खोखली हो चुकी कानून व्यवस्था को भी दिखाता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव पीड़िता के निधन पर दुख जताया है। उन्होने कहा है कि मामले की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित की जाएगी और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी। भाई ने कहा, दरिदों को मिले मौत की सजा पीड़िता के भाई का कहना है कि हैदराबाद में गुनाहगारों को सजा मिल चुकी है। उनकी बहन से दरिदगी करने वालों को भी मौत की सजा मिलनी चाहिए। पीड़िता की मां भी दिल्ली आई थीं, लेकिन वह काफी परेशान हो रही थीं इसलिए घर भेज दिया गया। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के पिता का कहना है कि उनके बेटी के साथ दरिंदगी करने वालों के साथ भी वैसा ही सलूक किया जाए, जैसे हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ आरोपियों के साथ हुआ। उनकी मांग है कि इस केस के आरोपियों को दौड़ाकर गोली मारी जाए। उन्हें इंसाफ चाहिए, जिसके लिए पूरे परिवार अब तक तरस रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार और यूपी सरकार से अपील की है कि उन्नाव केस के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। पीड़िता का सुबह 10 बजे पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं पीड़ित परिवार का कहना है कि अभी तक यूपी सरकार की ओर से उनके मिलने कोई नहीं आया है। ना ही सरकार की ओर से किसी तरह की मदद मिली है। आरोपितों ने केरोसिन छिड़ककर लगाई थी आग उन्नाव की 25 वर्षीय शादीशुदा महिला उन्नाव जिले के बिहार थाना क्षेत्र के गांव की निवासी थी। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, दो साल पहले शादी का झांसा देकर गांव का ही युवक शिवम उसे रायबरेली लाया था। वहां शिवम और उसके दोस्त शुभम ने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में जारी करने की धमकी दी। शुभम को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी थी, जबकि शिवम 9 महीने तक रायबरेली जेल में रहकर 30 नवंबर को जमानत पर छूटा था। उसने जमानत पर बाहर आते ही महिला पर जिंदा जलाने की कोशिश की।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी ढीमरखेड़ा से अभिलाषा तिवारी @अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ढीमरखेड़ा महिला बाल विकास भव्य कार्यक्रम आयोजित।

कटनी से अभिलाषा तिवारी @कार्यवेक्षक सम्मेलन एवं होली मिलन 14 मार्च को।

7 किलो अफीम तस्कर को 11 वर्ष का सश्रम कारावास।

जवाद एनडीपीएस विशेष न्यायालय ने दो अंतर्राज्यीय तस्करों को 31-31 वर्ष के सख्त कैद की सजा सुनाई।

कुल्हाड़ी से मारपीट करने वाले चार आरोपीगण 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास।

घातक हमला कर ऊंगली तोड़ने वाले 3 आरोपीयों को 06-06 माह के कारावास से दंडित किया।

डोडाचूरा तस्कर को 12 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 02 लाख रूपये अर्थदण्ड।

नीमच केंट को मिली सफलता , बंगला नम्बर 48 में स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व चोरी हेतु उपयोगी उपकरण जप्त।

विडियो

[ View All ]