Follow Us

  • Home
  • /
  • राजनीती
  • /
  • आज लोकसभा में पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, जानिए क्या है नागरिकता संशोधन बिल जिसे लेकर मचा है बवाल

आज लोकसभा में पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल, जानिए क्या है नागरिकता संशोधन बिल जिसे लेकर मचा है बवाल

आज गृहमंत्री अमित शाह नागरिकता संशोधन बिल सदन में पेश करने वाले हैं। विपक्षी दलों ने साफ कर दिया है कि वो इस बिल का कतई समर्थन नहीं करने वाले हैं। बिल में सरकार ने पड़ोसी देशों से आए गैर मुस्लिमों को भारत की नागरिकता देने का समर्थन किया है। केंद्र सरकार आज लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है। इस विधेयक पर राजनीतिक खेमेबंदी की तस्वीर साफ हो गई है। घटक और बीजद जैसे मित्र दलों के समर्थन के बूते राजग सरकार ने बिल को पारित कराने की तैयारी कर ली है। वहीं कांग्रेस की अगुआई में अधिकतर विपक्षी दलों ने नागरिकता संशोधन बिल के वर्तमान स्वरूप को देश के लिए खतरनाक बताते हुई इसके विरोध की ताल ठोक दी है। पार्टी रणनीतिकारों के साथ हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पूरी ताकत से संसद में इस बिल का विरोध करने पर मुहर लगा दी। दूसरी तरफ लोकसभा की सोमवार की कार्यसूची में गृह मंत्री अमित शाह के विधेयक पेश करने की तैयारी की जानकारी देकर सरकार ने भी अपने इरादे साफ कर दिए हैं। सरकार और विपक्ष के रुख को देखते हुए लोकसभा में सोमवार को सियासी संग्राम तय माना जा रहा है। अमित शाह, नागरिकता संशोधन बिल को आज जीरो आवर में पेश करने वाले हैं। इससे पहले विपक्षी दल इसके विरोध की तैयारी कर चुके हैं। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि नागरिकत संशोधन बिल पूर्वोत्तर के फायदे के लिए है और यह संसद के दोनों ही सदनों में पास होगा। शिया समुदाय को शामिल करने की मांग उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर नागरिकता संशोधन बिल में शिया समुदाय को शामिल करने का अनुरोध किया है। यह बिल सोमवार को लोकसभा में पेश किया जाना है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के सांसद PK Kunhalikutty ने नागरिकता संशोधिन बिल पेश होने के विरोध में सदन में स्थगन प्रस्ताव दिया है। भाजपा ने व्हिप जारी कर अपने सभी सांसदों को सदन में अगले तीन दिन तक मोजूद रहने के लिए कहा है। शाह आज लोकसभा में बिल पेश करेंगे। लकोसभा में बिल पेश होने से पहले खबर है कि शिवसेना सदन में इस बिल का समर्थन करेगी। हालांकि, शिवसेना ने महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बनाई है। लोकसभा में राजग और उसके समर्थक दलों के पास करीब दो तिहाई बहुमत को देखते हुए विधेयक का पारित होना लगभग तय है। इसीलिए कांग्रेस और विपक्षी दल राज्यसभा में संख्या बल जुटाकर बिल को प्रवर समिति में भेजने की कोशिशों में जुटे हैं। जानिए क्या है नागरिकता संशोधन बिल जिसे लेकर मचा है बवाल अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आखिर यह नागरिकता संशोधन बिल है क्या जिसे लेकर इतना विरोध हो रहा है तो क्लिक करें और जाने इसके बारे में सबकुछ भाजपा नेता राम माधव ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उत्पीड़ित गैर मुस्लिम धर्मावलंबियों को नागरिकता देने संबंधी के प्रस्ताव को जायज ठहराया। उन्होंने कहा कि उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों के लिए भारत ने अपना दरवाजा हमेशा खोले रखा है। बिल को लेकर शशि थरूर ने अपने बयान में कहा है कि नागरिकता संशोधन विधेयक मौजूदा स्वरूप में पारित हो गया, तो यह गांधी के विचारों पर जिन्ना के विचारों की जीत होगी। कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक में पुरी ताकत से इस बिल के विरोध के निर्देश दिए हैं। घटक और बीजद जैसे मित्र दलों के समर्थन के बूते राजग सरकार ने बिल को पारित कराने की तैयारी कर ली है। वहीं कांग्रेस की अगुआई में अधिकतर विपक्षी दलों ने नागरिकता संशोधन बिल के वर्तमान स्वरूप को देश के लिए खतरनाक बताते हुई इसके विरोध की ताल ठोक दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 पेश करने वाले हैं। इस बिल का विपक्ष विरोध कर रहा है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]