Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • इंदौर में कोरोना वायरस के 5 मरीज मिले सुबह 4 बजे हुई पुष्टि।

इंदौर में कोरोना वायरस के 5 मरीज मिले सुबह 4 बजे हुई पुष्टि।

मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के 5 मरीज मिले हैं, सुबह 4 बजे इसकी पुष्टि हुई है। इनमें से तीन मरीज बॉम्बे अस्पताल, एक अरिहंत अस्पताल में और एक एमवाय अस्पताल में भर्ती है। बॉम्बे अस्पताल में एक ही परिवार के 3 लोग, जो ऋषिकेश से लौटे हैं। इनमें से 4 की फॉरेन हिस्ट्री नहीं है, विभाग पता कर रहा है कि ये किसके संपर्क में आए हैं। इसके पहले मंगलवार को ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना वायरस पॉजिटिव एक-एक मरीज मिले थे। इसके साथ ही जबलपुर के 6 और भोपाल के एक करोनो पॉजिटिव को मिलाकर मध्य प्रदेश में मरीजों की संख्या 14 हो गई है। ग्वालियर और शिवपुरी में कोरोना मरीज मिलने के बाद वहां कर्फ्यू लगा दिया गया है, भोपाल और जबलपुर में पहले से ही कर्फ्यू जारी है। मध्य प्रदेश से जुड़ी सभी ताजा खबरें पढ़िए यहां... ग्वालियर और शिवपुरी में भी एक-एक कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल और जबलपुर के बाद ग्वालियर और शिवपुरी में भी लगा कर्फ्यू। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा लोग संयम रखें। इंदौर के शायर डॉ राहत इंदौरी ने ट्वीट किया है कि इंदौर में मरीज़ों को आइसोलेट करने के लिए अलग कमरों की ज़रूरत हो, तो उनका मकान हाज़िर है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]