Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • देशभर में लागू हो सकता है 'भीलवाड़ा माडॅल', केंद्र ने मांगी जानकारी , भीलवाड़ा में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव केस मिला था, लेकिन बाद में राज्य सरकार ने इसे केवल 30 के करीब रोक दिया।

देशभर में लागू हो सकता है 'भीलवाड़ा माडॅल', केंद्र ने मांगी जानकारी , भीलवाड़ा में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव केस मिला था, लेकिन बाद में राज्य सरकार ने इसे केवल 30 के करीब रोक दिया।

जयपुर। CoronaVirus update: देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए केंद्र सरकार अब राजस्थान का भीलवाड़ा मॉडल पूरे देश में लागू कर सकती है। भीलवाड़ा में सबसे पहले कोरोना पॉजिटिव केस मिला था, लेकिन बाद में राज्य सरकार ने बेहतरीन प्रयास करते हुए इसे केवल 30 के आसपास पर रोक दिया। ऐसे में कोरोना वायरस से निपटने को लेकर यहां अपनाई गई नीति पूरे देश में लागू हो सकती है। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने प्रदेश के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता से इस मॉडल को लेकर विस्तृत जानकारी मांगी। साथ ही इस बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया है। राजस्थान के मुख्य सचिव ने बताया कि कैबिनेट सचिव गौबा ने कोरोना से बचाव के लिए भीलवाड़ा में किए गए उपायों की तारीफ करते हुए इस मॉडल को देशभर में लागू करने के संकेत दिए है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने भी इस बारे में प्रदेश में चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिह से जानकारी मांगी है। कोरोना संक्रमितों की सेवा के दौरान हो गई मां की मौत, वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन कर काम में जुटे राममूर्ति कोरोना संक्रमितों की सेवा के दौरान हो गई मां की मौत, वीडियो कॉल से अंतिम दर्शन कर काम में जुटे राममूर्ति यह भी पढ़ें ये है भीलवाड़ा मॉडल प्रदेश के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा में कोरोना का प्रकोप मार्च के तीसरे सप्ताह में एक साथ फैला तो सरकार ने घर-घर स्क्रीनिग शुरू की। इस दौरान 18 लाख लोगों की जांच की गई। इसके लिए 15 हजार टीमें बनाई गई थीं। पहले लॉकडाउन और फिर कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया गया। पॉजिटिव पाए गए लोगों को तत्काल आइसोलेट किया गया। क्वारंटाइन किए गए लोगों के घरों के बाहर पुलिस का पहरा लगा दिया, जिससे वे बाहर नहीं निकल सकें। शर्मा ने बताया कि इससे पहले जयपुर के एसएमएस अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज को लेकर यहां के चिकित्सकों ने जो दवाइयां काम में ली थीं, उनके बारे में भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी मांगी थी। उन दवाइयों के कारण कई मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। किसी को नहीं दिया प्रवेश भीलवाड़ा में जब हालात बिगड़े तो लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, मीडियाकर्मियों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी शहर में प्रवेश नहीं दिया गया। जिला प्रशासन और पुलिस के भी कुछ ही अधिकारी शहर में गए। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर जोर दिया गया। डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ ने अपना मनोबल ऊंचा रखा। इसका असर भी दिखा और कई संक्रमित मरीज ठीक हो गए ।

मालवांचल

[ View All ]

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

रेडक्रॉस ओर गोमाबाई नेत्रालय की पहल, निशुल्क नेत्र शिविर,व निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा , 200 से अधिक मरीजो ने लिया लाभ 

हॉस्टल अधीक्षक 1 लाख रिश्वत लेते पकड़ाया:10 दिन बाद भी सस्पेंड नहीं, पैसों से जुड़े कागजातों को गायब करने की आशंका

विडियो

[ View All ]