Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • ट्रम्प का भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव:14 देशों पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ

ट्रम्प का भारत पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव:14 देशों पर शुल्क बढ़ाने की तैयारी, चीन पर सबसे ज्यादा 40% तक टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत से आने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगा सकते हैं। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने भारत समेत 14 देशों पर नए शुल्क लगाने का प्रस्ताव दिया है।

इसमें चीन पर सबसे ज्यादा 40% और वियतनाम पर 35% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। भारत समेत 7 देशों पर 25% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। बांग्लादेश, यूरोपीय संघ, जापान, स्विट्जरलैंड और सिंगापुर के लिए यह टैरिफ 20% तक है।

अमेरिकी प्रशासन का आरोप है कि ये देश जरूरत से ज्यादा सामान बना रहे हैं और उसे कम कीमत पर दुनिया में बेच रहे हैं। इससे अमेरिकी कंपनियों को नुकसान हो रहा है और उनके लिए मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है।

सेक्शन 301 के तहत जांच के बाद नए टैरिफ का प्रस्ताव

अमेरिका ने अपने व्यापार कानून के सेक्शन 301 के तहत दूसरे देशों के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की जांच की। इसमें देखा गया कि जरूरत से ज्यादा उत्पादन का अमेरिकी कारोबार पर क्या असर पड़ रहा है।

इसी जांच के आधार पर ट्रम्प प्रशासन ने भारत समेत 14 व्यापारिक साझेदारों पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है।

अमेरिका ने जबरन मजदूरी के मामले में भी 60 व्यापारिक साझेदारों पर जुलाई में 10% से 12.5% तक अतिरिक्त टैरिफ लगाया था। इस जांच में देखा गया था कि ये देश अपनी कंपनियों में जबरन मजदूरी रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं।

मालवांचल

[ View All ]

नीमच कैंट पुलिस ने चैकिंग अभियान के तहत डॉग स्क्वॉड के साथ लम्बे रूट की बसो की जांच !

नीमच जिला पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान ।

नीमच जिले की ग्राम पंचायत हनुमंत्या के महेशपुरिया गांव में रविवार को तालाब से बिना अनुमति पानी खींचते दो मोटर पंप मिले।

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

विडियो

[ View All ]