Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

नीमच जिले की मनासा तहसील के खानखेड़ी गांव में पदस्थ पटवारी जितेश मराठा को शुक्रवार को उज्जैन लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा। टीम ने उनकी मोटरसाइकिल के बैग से 2 हजार रुपए जब्त किए।खानखेड़ी निवासी तेजूदास बैरागी ने 12 नवंबर को उज्जैन लोकायुक्त एसपी विनोद कुमार दीक्षित से शिकायत की थी। तेजूदास, ओमप्रकाशदास बैरागी के बेटे हैं। शिकायत के मुताबिक, प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के बदले पटवारी जितेश मराठा ने प्रति प्लॉट 8 हजार रुपए के हिसाब से कुल 16 हजार रुपए मांगे थे।

10 हजार में राजी हुआ - तेजूदास के अनुरोध पर पटवारी 10 हजार रुपए लेने को राजी हुआ था। वह पहले ही 3 हजार रुपए ले चुका था। शुक्रवार को बाकी रकम देने के लिए तेजूदास ने 2 हजार रुपए पटवारी की बाइक के बैग में रखे। इसी दौरान लोकायुक्त टीम ने दबिश देकर रकम जब्त कर ली।

कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देशन और डीआईजी मनोज कुमार सिंह व एसपी विनोद कुमार दीक्षित के मार्गदर्शन में हुई। ट्रैप दल में डीएसपी दिनेशचंद पटेल, निरीक्षक हीना डावर, प्रधान आरक्षक हितेश ललावत, कन्हैयालाल धनगर, आरक्षक शिव कुमार शर्मा और मोहम्मद इसरार शामिल थे।

मालवांचल

[ View All ]

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

विडियो

[ View All ]