Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

जावद। श्रीमती शुभा रिछारिया दीक्षित, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जावद, जिला-नीमच द्वारा अपने निर्णय में फरियादी की दुकान में से आभूषण और नगद रूपयों की चोरी कर आपराधिक न्यासभंग करने वाले आरोपी नौकर पंकज पिता नरेंद्र कुमार बिकानेरिया, उम्र-38 वर्ष, निवासी-श्याम विहार कॉलोनी, रूपारेल जावद, जिला नीमच को धारा 381, 408 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 02-02 वर्ष के सश्रम कारावास व 2500-2500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

 

प्रकरण में शासन की और से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री सुखराम गरवाल द्वारा घटना की जानकारी देते हुवे बताया गया कि दिनांक 16.03.2026 को फरियादी राजेश सोनी ने थाना जावद पर एक आवेदन दिया कि जावद में 19 रेण वाली गली में उसका एम. एल. ज्वेलर्स के नाम से व्यवसाय हैं, जिसमें उसके द्वारा सोने-चांदी के आभूषण का निर्माण एवं विक्रय किया जाता हैं। उसकी दुकान पर विगत लगभग 18 वर्षों से अभियुक्त कार्य करता था और इतने लम्बे समय से कार्यरत रहने के कारण उसे तथा उसके परिवार को उस पर विश्वास होने से वह कभी-कभी कुछ समय के लिये अपनी दुकान को उसके सुपुर्द छोड़कर चला जाता था। आरोपी उसकी दुकान के लाखों रूपये के आभूषण व नगदी की देखरेख व बहीखाता का लेखा-जोखा का कार्य भी करता था। वर्ष 2021-2022 में उसने उसकी दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का नया डीवीआर लगाया एवं पुराना निकालकर रख दिया था। पुराने डीवीआर की फुटेज देखने पर ज्ञात हुआ कि पंकज ने उसकी दुकान में रखे सोने-चांदी के जेवर एवं बही खाता में लेखा-जोखा कर नगदी को अपनी जेब में रख चोरी कर रखता हुवा दिखाई दिया। वर्ष 2023-2024 में फरियादी के ऊपर इन्दौर में केस दर्ज होने के कारण वह दुकान पर नहीं बैठ सका, उस दौरान की सीसीटीवी के डीवीआर की रिकॉर्डिंग चेक करते ज्ञात हुआ कि पंकज के द्वारा उसकी दुकान से सोने-चांदी की रकम व नगदी हिसाब में कमी पाई गई, जिसके संबंध में पंकज से पूछने पर वह आनाकानी करने लगा तथा बिना हिसाब बताये दुकान से काम छोड़कर चला गया और उसने पास में ही अपनी नवीन सोने-चांदी की दुकान खोल ली। आरोपी पंकज द्वारा चुराये गये रूपये व आभूषण के बारे में बातचीत करते पंकज व उसके पिता ने रकम व नगदी वापस देने का वादा किया व समाज के लोगों को बीच में यह विश्वास दिलाया कि इसकी रिपोर्ट थाने में मत करों दुकान से जो भी सोने-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी किये है उसकी भरपाई के रूप में 10 लाख रूपये दिलवा देंगे, किन्तु पंकज द्वारा आभूषण व रूपये वापस नहीं किये। फरियादी के आवेदन पर से अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा आवश्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र जावद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा फरियादी एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्षीगण की साक्ष्य करवाई गई तथा महत्वपूर्ण ईलेक्ट्रॉनीक साक्ष्य सीसीटीवी फुटेज को माननीय माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कर उसकों कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री सुखराम गरवाल द्वारा द्वारा की गई।

 

(2)

 

बल्ले से महिला का पैर तोड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास।

 

नीमच। श्रीमती रूपल गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, जिला-नीमच द्वारा अपने निर्णय में फरियादीया से पानी भरने एवं घर के सामने मोटरसायकल खड़ी करने की बात को लेकर हुवे विवाद से बल्ला मारकर फरियादीया का पैर तोड़ने वाले आरोपी को नागेश पिता लालाराम भील, उम्र-23 वर्ष, निवासी-ग्राम भादवामाता, जिला नीमच को धारा 325 भारतीय दण्ड संहिता, 1860 के अंतर्गत 01 वर्ष के सश्रम कारावास व 500 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

 

प्रकरण में शासन की और से पैरवी करने वाले सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विपिन मण्डलोई द्वारा घटना की जानकारी देते हुवे बताया गया कि घटना दिनांक 06.09.2021 की शाम के लगभग 06ः30 बजे ग्राम भादवामाता स्थित फरियादीया के घर के सामने की हैं। घटना दिनांक को फरियादीया पुष्पाबाई एवं आरोपी के मध्य पानी भरने की बात को लेकर विवाद हुवा था। घटना दिनांक को ही आरोपी के घर के सामने की पाईप लाईन फूट गई थी, जिस कारण से आरोपी ने उसकी मोटरसायकल को फरियादीया के घर के सामने खड़ी कर दी, जब फरियादीया ने मोटरसायकल हटाने को कहा तो आरोपी विवाद करते हुवे क्रिकेट खेलने वाला लकड़ी का बल्ला ले कर आया और उसने फरियादीया के सिर और पैर पर मारा, जिस कारण आस-पड़ोस के लोगो ने आकर बीच-बचाव किया। बल्ले से मारपीट किये जाने के कारण फरियादीया के पैर पर फ्रैक्चर हो गया था। फरियादीया की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आवश्यक अनुसंधान के उपरांत अभियोग-पत्र नीमच न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

विचारण के दौरान अभियोजन द्वारा फरियादीया एवं चश्मदीद साक्षीगण सहित सभी महत्वपूर्ण साक्षीगण की साक्ष्य करवाकर आरोपी के विरूद्ध अपराध को संदेह से परे प्रमाणित कर उसकों कठोर दण्ड से दण्डित किये जाने का निवेदन किया गया, जिस पर से माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी कोे उपरोक्त दण्ड से दण्डित किया गया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री विपिन मण्डलोई द्वारा की गई।

मालवांचल

[ View All ]

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

विडियो

[ View All ]