Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

कटनी। धान कटाई में पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए कलेक्टर द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के बाद कटनी पुलिस ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। उमरियापान पुलिस ने बिना स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) के धान काट रही एक हार्वेस्टर को पकड़कर जब्त किया है।
 MP-04-WA-8442 है, जिसे रात में पुलिस ने खेत में पकड़ा।
जिला दण्डाधिकारी कटनी द्वारा 9 मार्च 2026 को आदेश क्र. 5125 जारी कर जिले में सभी हार्वेस्टरों में SMS लगाना अनिवार्य किया गया था। आदेश के बावजूद कुछ किसान और हार्वेस्टर मालिक इसका पालन नहीं कर रहे थे।
इसी कड़ी में 1 नवंबर 2026 की रात थाना उमरियापान पुलिस को सूचना मिली कि एक हार्वेस्टर बिना SMS के धान काट रही है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो *MP-04-WA-8442* नंबर की हरे रंग की Shaktiman Agro हार्वेस्टर धान काट रही थी।
पुलिस ने चालक *शेख हलीम, पिता 36 वर्षीय निवासी अल्ली, रायसेन* को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि हार्वेस्टर उसके मालिक *जितेन्द्र कुमार निवासी तलाब मोहल्ला रायसेन* की है और उसी के कहने पर वह कटाई कर रहा था।
 *थाना उमरियापान में अपराध क्र. 340/2026 धारा 223 BNS* के तहत जिला दण्डाधिकारी के आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में बिना SMS की किसी भी हार्वेस्टर को चलने नहीं दिया जाएगा। अगर कोई भी आदेश का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक महेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में स,उ,नि, कोदूलाल दाहिया, प्रधान आरक्षक आशीष मेहरा, अजय तिवारी, आरक्षक नीलेश पटेल और मोहन मुवेल।

मालवांचल

[ View All ]

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

विडियो

[ View All ]