नीमच जिले में पुलिस ़द्वारा ने रात 10 बजे से तड़के 3 बजे तक कॉम्बिंग गश्त और वाहन चेकिंग की। इस अभीयान में करीब 225 पुलिसकर्मी और अधिकारी तैनात रहे। जोे नीमच के कुल पुलिस बल का करीब 50 से 60 प्रतिशत है।
पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी एसपी, एडिशनल एसपी और सभी थानों के प्रभारी भी चेकिंग में शामिल रहे। नीमच के कैंट, सिटी और बघाना थानों के इलाकों में दो-दो चेकिंग पॉइंट बनाए गए। गाँव के हर थाने में एक पॉइंट पर नाकाबंदी की गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, सीएसपी, एसडीओपी और थाना प्रभारी मुख्य चौराहों पर वाहनों की जांच करते रहे।
पुलिस ने काली फिल्म लगी गाड़ियों और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्रवाई की। ब्रीथ एनालाइजर से जांच में तय मात्रा से ज्यादा शराब मिलने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वाहन जब्त किया गया और चालान काटा गया।




