Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

मुसादिक मलिक पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं।

पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के पुराने किले में आयोजित SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर शेरशाह सूरी और मुगल शासक हुमायूं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पुराना किला खुद इतिहास की कई परतों की कहानी है।

मलिक ने कहा कि इस किले की नींव हुमायूं ने रखी थी, जो मध्य एशिया के तैमूरी वंश से जुड़े थे। बाद में अफगान शासक शेरशाह सूरी ने इसका निर्माण आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा-

 

एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी यानी दो शासक और एक किला, जिसमें इतिहास की दो परतें हैं।

 

पीएम मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में पहले शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया था।

20 से 22 नवंबर तक चलने वाले SCO फोरम में पाकिस्तान समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली बार है, जब पाकिस्तान का कोई मंत्री भारत आया है।

फोरम में पाकिस्तानी मंत्री समेत कई देशों के नेता पहुंचे हैं।

चीन, ईरान सहित कई देश फोरम में शामिल - केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 13 नवंबर को बताया था कि भारत ने 25 देशों को निमंत्रण भेजा है। इनमें चीन, कजाकिस्तान, ईरान, किर्गिज रिपब्लिक, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, बेलारूस, अजरबैजान, आर्मेनिया, बहरीन, नेपाल, सऊदी अरब, कंबोडिया, तुर्किये और श्रीलंका शामिल हैं।

पाकिस्तान की भागीदारी को लेकर शेखावत ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान भी आएगा। उनके मुताबिक, दोनों देशों की संस्कृति और सभ्यता का विकास साथ-साथ हुआ है। 1947 के बंटवारे के बाद दोनों देश अलग हुए, लेकिन उनकी साझा विरासत में अंतर नहीं है।शेखावत ने कहा था कि भारत चाहता है कि SCO केवल राजनीति और अर्थव्यवस्था तक सीमित न रहे, बल्कि साझा सभ्यता और मानवीय मूल्यों पर बातचीत का मंच भी बने। इससे देशों और उनके लोगों के बीच बेहतर संबंध और आपसी समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।

मालवांचल

[ View All ]

SCO सभ्यतागत संवाद मंच पर पाकिस्तानी मंत्री बोले - दिल्ली सभ्यताओं के मिलन से बनी है , SCO सम्मेलन में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया

नीमच में जहरीला पदार्थ पीने से महिला की मौत:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर मारपीट कर जबरन पिलाने का आरोप लगाया

पटवारी को 2 हजार की घूस लेते पकड़ा:प्लॉट का अतिक्रमण दर्ज कराने के लिए मांगे थे 16 हजार; बाइक के बैग से रकम बरामद

आभूषण और नगदी की चोरी करने वाले नौकर को 02 वर्ष का सश्रम कारावास।

कटनी से अभिलाषा तिवारी@उमरियापान पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कलेक्टर के आदेश के बाद जिले में पहला मामला, बिना SMS सिस्टम वाली हार्वेस्टर जब्त, रायसेन के चालक-मालिक पर FIR।

एक क्वींटल डोडाचूरा की तस्करी करने वाले 02 आरोपीगण को 6-6 वर्ष का सश्रम कारावास।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 03 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया में विद्यार्थियों के मार्ग में दुर्घटना को निमंत्रण देता सड़क किनारे बना खुला नाला ।

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

विडियो

[ View All ]