Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • ज्ञानोदय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर थे मेजर ध्यानचंद- डॉ.माधुरी चौरसिया।

ज्ञानोदय महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। हॉकी के जादूगर थे मेजर ध्यानचंद- डॉ.माधुरी चौरसिया।


नीमच/ज्ञानोदय महाविद्यालय मैं राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया! यह खेल दिवस उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार डॉ.माधुरी चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया! इस अवसर पर डॉ.माधुरी चौरसिया ने सभी विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को गोल करने की अद्भुत कला प्राप्त थी,खेल के मैदान में जब इनकी हॉकी उठती थी,तो विपक्षी टीम बिखर जाती थी।इलाहाबाद में जन्म लेने वाले इस महान खिलाड़ी ने 3 ओलंपकि खेलों में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया!ग्रुप डायरेक्टर डॉ.प्रशांत शर्मा एवं बालकवि बैरागी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत के नेतृत्व में भिन्न-भिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई! जिसमें बैडमिंटन,शतरंज, बास्केटबॉल,टेबल-टेनिस एवं रस्साकशी जैसी सभी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई!सभी खेल प्रतियोगिताओं मैं सभी विभागाध्यक्ष तथा समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग प्राप्त रहा! इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.सुरेंद्र शक्तावत ने सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि विद्यार्थियों के जीवन में खेलों का विशेष महत्व है!खेल से व्यक्तित्व विकास,बौद्धिक विकास एवं शारीरिक विकास होता है, विद्यार्थी चाहे तो अपने खेल के माध्यम से भी अपना कैरियर बना सकते हैं! महाविद्यालय के खेल अधिकारी प्रो.महबूब खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आज की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान टेबल टेनिस में अंश चौरसिया बीबीए द्वितीय वर्ष एवं चेस मे प्रथम स्थान अंजलि जायसवाल ने प्राप्त किया!इसी श्रृंखला में रस्साकशी प्रतियोगिता में गर्ल्स टीम में प्रथम स्थान कुसुम कंडरा,प्रिया राठौर,कुमकुम जोशी,खुशी सोनी,बिना ग्वाला,पिंकी योगी,रानू पवार,नेहा परिहार,पायल गुर्जर,सौम्या जोशी ने बाजी मारी तो पुरुष वर्ग में आयुष जोशी,ऋतिक पटेल,शुभम पाटीदार,अजय धाकड़,कारुलाल पाटीदार,दरबार सिंह,नमन पाटीदार,शौकीन सिंह,राहुल नागदा आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया!सभी विद्यार्थियों में खेल दिवस को लेकर उत्साह दिखा तथा बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लिया!कार्यक्रम का संचालन एमएसडब्ल्यू समाजकार्य विभागाध्यक्ष डॉ. श्रद्धा आर्य ने किया!अंत में विजेता टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया!इस अवसर पर जीआईएमटी प्राचार्य डॉ.विनीता डावर,जीआईपीएस प्राचार्य सुरेंद्र पांड,उपप्राचार्य प्रो.हेमंत प्रजापति,सभी विभागाध्यक्ष एवं समस्त प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे! उक्त जानकारी मीडिया ऑफिसर प्रो.अनूप चौधरी ने दी!

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]