Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

भरभड़िया। गांव भरभड़िया स्थित महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक (एमएलबी) स्कूल में जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं जन्माष्टमी पर्व से जुड़ी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण एवं राधा का रूप धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्सव का माहौल नजर आया। बच्चों ने गीत, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया।
वहीं शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के संबंध में विद्यालय के संस्थापक श्याम जी सटेला ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, संस्कार और गुरु-शिष्य परंपरा से जोड़ने के उद्देश्य से इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों की प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास और सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

मालवांचल

[ View All ]

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

विडियो

[ View All ]