Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

पंचायत में सड़क निर्माण का प्रस्ताव, लेकिन धरातल पर काम शून्य; स्कूल पहुंचने के रास्ते की बदहाली से विद्यार्थियों और ग्रामीणों में परेशानी। 

भरभड़िया। विकास कार्यों और ग्रामीण सुविधाओं की जमीनी स्थिति को सामने लाने के लिए स्वतंत्र बौद्धिकपत्र द्वारा शुरू की जा रही विशेष समाचार श्रृंखला “जमीनी हकीकत” की पहली कड़ी में भरभड़िया गांव की शासकीय स्कूल तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति सामने आई है।
गांव में पुराने बस स्टैण्ड के समीप स्थित शासकीय स्कूल बनने के बाद भी स्कूल तक पहुंचने के लिए अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। बारिश के दिनों में रास्ते पर कीचड़ और गंदा पानी जमा होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचायत के अनुसार - "पंचायत स्तर पर स्कूल तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया है "  लेकिन प्रस्ताव के बावजूद धरातल पर सड़क निर्माण का काम दिखाई नहीं दे रहा है।
बरसात में रास्ते की स्थिति और खराब हो जाती है। विद्यार्थियों को कीचड़ और गंदे पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इससे उनके कपड़े खराब होने के साथ-साथ फिसलने और दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।


सवाल जिम्मेदारों से -
जब शासकीय स्कूल तक सड़क निर्माण की आवश्यकता स्पष्ट है और पंचायत स्तर पर कार्य प्रस्तावित है , तो सवाल यह है कि आखिर सड़क निर्माण का काम कब शुरू होगा ?
क्या विद्यार्थियों को इसी तरह बारिश में परेशान होकर स्कूल पहुंचना पड़ेगा या जिम्मेदार विभाग इस समस्या का स्थायी समाधान करेगा?

स्वतंत्र बौद्धिकपत्र की “जमीनी हकीकत” श्रृंखला में हम आगे भी  अव्यवस्थाओं और विकास कार्यों की शिथिल गति पर वास्तविक स्थिति को सामने लाते रहेंगे-

मधुसूदन शर्मा संपादक स्वतंत्र बौद्धिकपत्र समाचार पत्र / वेब न्यूज

 

पंचायत में कार्य प्रस्तावित है आगे के कार्य को पूरा किया जायेगा -

लाभचंद गुर्जर पंचायत सचिव भरभडिया

 

बच्चो को कीचड़ और बरसात में बड़ी असुविधा होती है पंचायत को बहुत बार बोला है सड़क के लिए -

प्रिंसिपल शासकीय स्कूल भारभडिया

मालवांचल

[ View All ]

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

विडियो

[ View All ]