Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

मधुसूदन शर्मा @ भरभड़िया। पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से ग्राम भरभड़िया स्थित MLB (महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक) स्कूल में बच्चों के लिए मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमाएं बनाना सीखा।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था, जय श्री आरोग्य जन कल्याण समिति नीमच एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति भरभड़िया, सेक्टर-01, विकासखंड नीमच की सहभागिता रही। संस्था से जुड़े सदस्यों ने बच्चों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा तैयार करने की विधि समझाई तथा प्राकृतिक मिट्टी से प्रतिमा बनाने के महत्व के बारे में जानकारी दी।
बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी को आकार देकर भगवान गणेश की सुंदर प्रतिमाएं तैयार कीं। गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता विकसित करने के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को यह संदेश भी दिया गया कि गणेश उत्सव के दौरान प्राकृतिक मिट्टी से बनी प्रतिमाओं का उपयोग पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। स्कूल परिसर में आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि ने विद्यार्थियों को संस्कृति, कला और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का कार्य किया।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]