Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा जिले में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, नीमच में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने अधिकारियों एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ आगामी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत व्यवस्था सहित विभिन्न आवश्यक प्रबंधों पर विस्तार से चर्चा की।  बैठक में मिलाद-उन-नबी, जनजातीय गौरव दिवस, जन्माष्टमी, गोगा नवमी, गणेश चतुर्थी, डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन, नवरात्रि प्रारंभ, महाअष्टमी, विजयादशमी, महर्षि वाल्मीकि जयंती, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा तथा क्रिसमस सहित आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के संबंध में समिति सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए।   विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने सभी समुदायों से आपसी समन्वय, भाईचारे एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में शांति समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए सभी से सहयोग का आह्वान किया।

त्योहारों से पहले शहर की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों एवं आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सड़कों पर गड्ढों की मरम्मत तथा आवश्यकतानुसार डामरीकरण का कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। उन्होंने अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने के साथ ही खराब स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।  कलेक्टर ने नगर पालिका एवं विद्युत मंडल के अधिकारियों को संयुक्त रूप से क्षेत्र का भ्रमण कर विद्युत आपूर्ति, विद्युत कनेक्शन एवं विद्युत सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त टीम बनाकर सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर नीचे लटक रहे विद्युत एवं टेलीफोन के तारों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित कराने को कहा।  कलेक्टर श्री चंद्रा ने त्योहारों के दौरान लगाए जाने वाले पंडालों के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंडाल निर्धारित अनुमति प्राप्त करने के बाद ही लगाए जाएं तथा अस्पतालों से कम से कम 200 मीटर की दूरी पर पंडाल स्थापित किए जाएं, ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जुलूस एवं आयोजनों में समय-सीमा और अनुमति शर्तों का पालन जरूरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने शांति समिति के सदस्यों से कहा कि वे आगामी त्योहारों के दौरान आयोजन स्थलों पर सक्रिय रूप से उपस्थित रहकर शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजनों में सहयोग करें। जुलूस एवं अखाड़ों के आयोजन में निर्धारित समय-सीमा तथा अनुमति की शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए।

                उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे तथा शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आयोजकों से अपने-अपने कार्यक्रमों के लिए पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक नियुक्त करने तथा उनकी सूची पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा। एसपी श्री व्यास ने डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में भी अपील की कि निर्धारित मानकों के अनुरूप ही ध्वनि की तीव्रता रखी जाए। अत्यधिक तेज आवाज में डीजे या ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग न किया जाए,    उन्होंने सोशल मीडिया के संबंध में नागरिकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को प्रसारित या फॉरवर्ड न करें। आपत्तिजनक फोटो, वीडियो, संदेश अथवा अन्य सामग्री साझा करने से बचें। सामाजिक समरसता एवं शांति बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

                उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। आयोजक अपने कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी भी अवश्य करवाएं तथा प्रत्येक आयोजन के लिए संबंधित स्तर से लिखित अनुमति प्राप्त करें।निर्धारित स्थलों पर ही करें मूर्ति विसर्जन बैठक में सभी नागरिकों एवं आयोजकों से अपील की गई कि मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा संबंधी सभी निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। आयोजकों से प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग की अपेक्षा की गई।

       

मालवांचल

[ View All ]

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

23 जुलाई को आईटीआई नीमच में लगेगा युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

बाल कल्याण समिति के कानूनी अभिभावक प्रमाण पत्र से दो दिन में बना अनाथ बालिका का आधार कार्ड

सीईओ जिला पंचायत की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न सड़क सुरक्षा नियमों के प्रभावी पालन के लिए दिए गए सख्त निर्देश

जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति की बैठक संपन्न स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान, हॉट स्पॉट क्षेत्रों में शिविर एवं सख्त निगरानी पर जोर

विडियो

[ View All ]