जिला कटनी -भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार सभी वर्गों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। कार्यकर्ता ही भाजपा की जीत का आधार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत कटनी की चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की विजय सुनिश्चित होगी। उक्त विचार आज बड़वारा विधानसभा के झिन्ना पिपरिया में आयोजित जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किये।
भारतीय जनता पार्टी जिला कटनी की जिला कार्यसमिति की बैठक बड़वारा विधानसभा के झिन्ना पिपरिया में संपन्न हुई। कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ भारत माता, पितृ पुरुष डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। बैठक को भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी, जिला प्रभारी संजय साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल,अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, विधानसभा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने संबोधित किया।
कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ने कहा कि दो लोकसभा सदस्यों से लेकर आज देश के तीन चौथाई भाग में भाजपा की सरकार आप जैसे कार्यकर्ताओं की वजह से है भारतीय जनता पार्टी सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी, सर्वग्राही व सर्वसमावेशी संगठन है। भाजपा के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या है, जिनके परिश्रम से भाजपा चुनाव लड़ती है। हम सभी कार्यकर्ताओं का संगठन के प्रति समर्पण व त्याग की विशेषता ही भाजपा को अन्य दलों से पृथक करती है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आने वाला समय बेहद संवेदनशील है, हमारा हर बूथ मजबूत हो इसके लिए हमें मिलकर पार्टी के कामों को जमीनी स्तर तक ठीक ढंग से क्रियान्वयन करना है। कार्यकर्ता जीतेंगे तो भाजपा बूथ जीतेगी।
जिला प्रभारी संजय साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य की योजनाओं के साथ और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे, तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी जिले में विजय का पताका लहरायेगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय की सोच रखने वाली है। भाजपा जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है और कोई वंशवादी पार्टी नहीं है। यहां बूथ के कार्यकर्ताओं का सबसे बड़ा महत्व है ।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलका जैन ने कहा कि डबल इंजन की सरकारों की हमारे पास अपार उपलब्धियां हैं। उत्साहपूर्ण वातावरण में संगठन के लक्ष्य, चुनाव में पूर्ण विजय का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि गरीब कल्याण हमारा लक्ष्य है, नारी समृद्धि और नारी सम्मान हमारा अभिमान है। बड़वारा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह ने कहा जनजातीय नायकों को सम्मान और जनजातीय कल्याण के लिए हमारी सरकार दिन-रात काम कर रही है। आप सभी कार्यकर्ताओ ने अपना बूथ जीत लिया तो विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुनील उपाध्याय ने किया एवं जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा ने शोक प्रस्ताव रखा वहीं राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ने किया।
जिला कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला प्रभारी संजय साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, अलका जैन, शशांक श्रीवास्तव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, विधानसभा प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री सतीश तिवारी,सुनील उपाध्याय,राजेश चौधरी, विधानसभा संयोजक अशोक सोनी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा सिंह मंचासीन रहे। कार्यक्रम में जिलाउपाध्यक्ष अश्वनी गौतम, जिला मंत्री पंडित विजय दुबे,राजेश (राजा)चौरसिया, सोशल मीडिया जिला संयोजक सचिन तिवारी,चारों मण्डल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, प्रशांत राय, नितिन पांडेय, ब्रजेन्द्र सिंह,पंकज राय, संतोष दुबे, राकेश त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, योगेंद्र ठाकुर, आशीष चौरसिया,दीपू बैरागी, युवा मोर्चा महेन्द्र ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा शुशांक चौरसिया, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया,सुशील पाल, खेमचंद यादव, पत्रकार अनूप दुबे, अज्जू सोनी, रमेश पांडेय, अभिलाषा तिवारी, जितेंद्र मिश्रा, पंकज तिवारी, सहित सैकड़ों कि संख्या में कार्यकर्ताओं कि उपस्थिति रही।।