Follow Us

  • Home
  • /
  • सामाजिक
  • /
  • ज्ञानवापी केस की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर अब 3 जनवरी को सुनवाई

ज्ञानवापी केस की सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक करने पर अब 3 जनवरी को सुनवाई

ज्ञानवापी केस में गुरुवार को होने वाली अहम सुनवाई 3 जनवरी तक टल गई है। अब वाराणसी की जिला अदालत 3 जनवरी को इस बात पर अपना फैसला सुनाएगी कि पिछले दिनों पेश ASI की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी या नहीं।

कोर्ट के आदेश पर आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) ने विवादित परिसर का सर्वे किया था और पिछले दिनों 1500 पेज की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में कोर्ट में पेश की गई थी। बताया जा रहा है कि इसमें 250 साक्ष्य सौंपे गए हैं।हिंदू पक्ष ने मांग की है कि सर्वे रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, ताकि सभी को इसमें लिखी बातों का पता चल सके। वहीं मुस्लिम पक्ष रिपोर्ट सार्वजनिक करने के खिलाफ है।

मुस्लिम पक्ष का कहना है कि वह मामले में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। इसलिए अभी रिपोर्ट गोपनीय ही रखी जाए।

इस बीच, पिछले दिनों इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी मुस्लिम पक्ष से जुड़ी पांच याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। हाई कोर्ट ने सभी याचिकाएं खारिज करते हुए वाराणसी जिला अदालत को आदेश दिया कि ज्ञानवापी से जुड़ी सभी याचिकाओं का निराकरण कर 6 माह में फैसला सुनाया जाए।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]