Follow Us

  • Home
  • /
  • बड़ी खबर
  • /
  • अब पाकिस्तान ने किया ईरान पर हमला, एक दिन पहले हुई एयर स्ट्राइक का दिया जवाब

अब पाकिस्तान ने किया ईरान पर हमला, एक दिन पहले हुई एयर स्ट्राइक का दिया जवाब

पाकिस्तान और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। ईरान द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के एक दिन बाद गुरुवार को पाकिस्तान सेना ने ईरान पर हमला किया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

पाकिस्तान ने कथित तौर पर दो बलूच अलगाववादी समूहों - बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी - की चौकियों पर हमला किया। इससे एक दिन पहले ईरान ने पाकिस्तान की जमीं पर पनप रहे आतंकी संगठन जैश अल-अदल समूह के मुख्यालय पर हमला किया था। इस एयर स्ट्राइक में 2 बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने गंभीर परिणाम भुगतने के संकेत दिए थे।

ईरान की एयर स्ट्राइक से पाक में मचा हड़कंप ईरान की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया। पाकिस्तान की कार्यकारी सरकार हरकत में आई और कहा कि हमने ईरानी सरकार को स्पष्ट संदेश दे दिया है। हमने उन्हें यह भी सूचित किया है कि पाकिस्तान ने ईरान से अपने राजदूत को वापस बुलाने का फैसला किया है और पाकिस्तान में ईरानी राजदूत, जो वर्तमान में ईरान का दौरा कर रहे हैं, फिलहाल वापस नहीं लौट सकेंगे। आने वाले दिनों में सभी उच्च स्तरीय यात्राओं को निलंबित कर दिया जाए

पाकिस्तान में एयरस्ट्राइक पर ईरान की सफाई

पाकिस्तान की सख्त प्रतिक्रिया आने के बाद ईरान ने सफाई दी। होसैन अमीर अब्दुल्लाहेन ने कहा कि आतंकी समूह जैश अल अदल को निशाना बनाया गया है। इस आतंकी संगठन ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के कुछ हिस्सों में शरण ले रखी है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का हम सम्मान करते हैं।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]