Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल जिले में पर्यावरण संरक्षण एंव मतदाता जागरूकता अभियान 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा

कलेक्‍टर श्री जैन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता की अभिनव पहल जिले में पर्यावरण संरक्षण एंव मतदाता जागरूकता अभियान 8 से 25 अप्रैल तक चलाया जायेगा

 

नीमच 5 अप्रैल 2024, कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री दिनेश जैन के मार्गदर्शन में 8 से 25 अप्रैल 2024 तक जिले में पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्‍न जागरूकता गतिविधियों एंव कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। इसके लिए तिथिवार केलेण्‍डर निर्धारित किया गया है।

       पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 8 अप्रेल सोमवार को पर्यावरण सरंक्षण एवं ऊर्जा बचत के लिए , पेट्रेल, डीजल वाहनों का उपयोग नही करते हुए सभी अधिकारी कर्मचारी साईकिल से अपने कार्यस्‍थल पर पहुचेगें अथवा कार पुलिंग करेगें। शुक्रवार 12 अप्रैल शुक्रवार को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय कार्यालयों में नान एसी, कूलर डे रहेगा  और एसी, कूलर का उपयोग नही किया जायेगा। इसके लिए आमजनों को भी प्रेरित किया जायेगा। प्रत्‍येक ग्राम पंचायत का एनर्जी ऑडीट भी करवाया जायेगा। सोमवार 15 अप्रैल को जिले की सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में मटके का पानी पेयजल हेतु आमजनों को प्रेरित किया जायेगाऔर मटकों का वितरण भी किया जायेगा। मंगलवार 16 अप्रैल को बेस्‍ट आउट ऑफ वेस्‍ट प्रतियोगिताएं सभी कॉलेजों एंव शालाओं में आयोजित की जायेगी। गुरूवार 18 अप्रैल को आमजनों को कपडे़ की थेलियों का वितरण भी किया जायेगा एंव नगरीय क्षेत्रों में कपडे़ की थेलियों के लिए वेडिंग मशीन लगाई जायेगी।

      इसी तरह शुक्रवार 19 अप्रैल को दानदाताओं को प्रेरित कर पुराने कपडों एंव किताबों का संग्रह किया जायेगा। सोमवार 22 अप्रैल को सभी नगरीय एंव ग्रामीण क्षैत्रों में पक्षियों को पानी पीने की व्‍यवस्‍था करने हेतु साकोरों का वितरण कर, सकोरों लगाये जायेगें। मंगलवार 23 अप्रैल को सभी नगरीय क्षेत्रों एवं पंचायतों में प्रात: 6 से 11 बजे तक प्रतिवार्ड , प्रति पंचायत 10 किलों ग्राम सिंगल यूज प्‍लास्टिक एकत्रित की जायेगी और प्रात: 11 से 2 बजे तक जनपद एंव नगरीय निकायों में जमा करवाई जायेगी। तथा शाम 5 बजे तक एकत्रित सिंगल यूज प्‍लास्टिक को नगर पालिका नीमच के ट्रेचिंग ग्रांउण्‍ड में उपलब्‍ध कराया जावेगा। बुधवार 24 अप्रैल को सभी जनपद सीईओ के माध्‍यम से ग्राउण्‍ड वॉटर , रिचार्ज के लिए हर पंचायत के कुएं, बोरवेल एवं तालाब इत्‍यादि का रिर्चाज करवाने 20 हितग्राहियों का चिन्‍हांकन किया जायेगा। गुरूवार 25 अप्रैल को उद्यानिकी, जनपदएवं सभी विभागों द्वारा कलेक्‍टर कार्यालय नीमच में तुलसी, गिलोई, मीठा नीमचके पौधों की उपलब्‍धता सुनिश्चित कर, स्‍टॉल लगाकर विक्रय किया जायेगा।

       कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने जिले के नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित उक्‍त कार्यक्रमों में अपनी सक्रीय भागीदारी निभाने और अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]