Follow Us

  • Home
  • /
  • मालवांचल
  • /
  • सभी जिला अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन में विभाग की रैंक सुधारे- चंद्रा

सभी जिला अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन में विभाग की रैंक सुधारे- चंद्रा

नीमच 27 अगस्‍त 2024, जिले के सभी विभागों के जिला अधिकारी सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों को स्‍वयं अटेण्‍ड करें। शिकायतों के निराकरण का सही प्रतिवेदन अपलोड करें। उचित निराकरण दर्ज करें और शिकायतों का संतुष्‍टी के साथ निराकरण कर अपने विभाग की रैंक में सुधार लाए। किसी भी विभाग की रैंक 10 से कम ना हो। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित समय सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम श्रीमती लक्ष्‍मी गामड, सभी एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर, जनपद सीईओएवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

राजस्‍व महाअभियान की प्रगति बढाए

बैठक में राजस्‍व महा अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्‍टर ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे राजस्‍व महा अभियान के तहत प्रकरणों के निराकरण की प्रगति की बढाए। नक्‍शा तरमीम का कार्य सर्वोच्‍च प्राथमिकता से पूर्ण करवाएं। ईकेवायसी का कार्य भी शतप्रतिशत किसानों का करवाना सुनिश्चित करें। एसडीएम अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करें और प्रगतिलाए।

 

मालवांचल

[ View All ]

MLB स्कूल भरभडिया में अनूठी पहल: नन्हे हाथों ने मिट्टी से बनाए गणेश जी

महारानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल (MLB ) में हर्षोल्लास से मनाया जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस।

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 02 , मधुसूदन शर्मा की कलम से @ भरभड़िया शासकीय स्कूल के टॉयलेट के पास 15 फीट गहरा खुला नाला, बिना सुरक्षा इंतजाम के बच्चों पर मंडरा रहा खतरा , लगभग 15 फीट चौड़े नाले के किनारे न फेंसिंग, न बैरिकेडिंग; बारिश में बढ़ जाता है बहाव, ग्रामीणों के पशुओं के गिरने का भी खतरा

जमीनी हकीकत — श्रृंखला 01 मधुसूदन शर्मा की कलम से@ भरभड़िया में शासकीय स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, बारिश में कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर विद्यार्थी।

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न

नीमच न्यायालय ने डोडाचूरा तस्कर को 11 वर्ष के सश्रम कारावास से किया दंडित।

अघोषित बिजली कटौती बंद करो, वरना गांव-गांव जलेंगे मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री और विधायकों के पुतले- तरुण बाहेती

जीरन में गूंजा छात्र न्याय का नारा : NEET घोटाले और राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर ब्लॉक कांग्रेस का बड़ा हल्लाबोल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन 

विडियो

[ View All ]