ब्यूरो प्रमुख कलयुग की कलम कटनी ढीमरखेड़ा कटनी @ जिले की जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत पर सेल में प्रधानमंत्री आवास योजना में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा हितग्राहियों के साथ व्यापक स्तर पर फर्जीवाड़ा एवं ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी शिकायत पीड़ित हितग्राहियों ने बकायदा शपथ पत्र देकर कलेक्टर कटनी को की थी जिसकी जांच विगत दिवस जनपद स्तर पर गठित 3सदस्ययी जांच दल द्वारा की गई जिसमें वी .डी .ओ .पी .सी .ओ . एवं उपयंत्री शामिल रहे इसके द्वारा जांच में पाया गया कि रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा मास्टर रोल में फर्जीवाड़ा कर अपने माता पिता भाई एवं परिचितों के नाम पर हितग्राहियों की मजदूरी की राशि निकाल ली गई जिन्होंने कभी मजदूरी नहीं की एवं जिन गरीब हितग्राहियों ने स्वयं एवं परिवार के सदस्यों द्वारा मजदूरी कर आवास निर्माण किया उन्हें मजदूरी की राशि आज तक प्राप्त नहीं हुई इस फर्जीवाड़े एवं ठगी के शिकार हुए। शपथ कर्ता क्रमांक 1 - दशरथ पिता शंभू कोल निवासी ग्राम परसेल ने बताया कि मेरे पीएम आवास क्रमांक 44006.31/244 है। वर्ष2016-17 में स्वीकृत पीएम आवास मेरे द्वारा पूर्ण करा लिया गया है शासन द्वारा 120000 की राशि भी प्राप्त हो चुकी है लेकिन मुझे मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी की राशि प्राप्त नहीं हुई पता करने पर ज्ञात हुआ कि रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा मेरी मजदूरी की राशि 14700 रुपए मेरे मकान निर्माण जारी मास्टर रोल में राकेश राम सुजान मेकी बलराम पटेल असलम खान के नाम पर फर्जी तरीके से निकाली गई जिन्होंने मेरे मकान में कभी मजदूरी नहीं की। शपथ कर्ता क्रमांक 2 किशन लाल पिता छोटेलाल चौधरी निवासी ग्राम नैगवा ने बताया कि मेरी पीएम आवास क्रमांक 1295662 है। वर्ष 2016 -17 मैं स्वीकृत आवास निर्माण मेरे द्वारा पूर्ण करा लिया गया है मुझे शासन द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त हो चुकी है लेकिन मनरेगा से प्रदाय की जाने वाली राशि 15700 रुपये मैं से मुझे मात्र ₹3000 की राशि ही प्राप्त हुई है मेरी शेष राशि मजदूरी की राशि रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा मेरे मकान निर्माण कार्य में जारी मास्टर रोल में फर्जी तरीके से चाहे तो भीखम इमरती और अजय के नामों पर निकाली गई है शुरुआत में भी रोजगार सहायक द्वारा मुझसे ₹4000 की नगद राशि रजिस्ट्रेशन के नाम पर ले ली गई थी । शपथ कर्ता क्रमांक 3 प्रभु दयाल पिता किशन लाल चौधरी निवासी ग्राम नैगवा ने बताया कि मेरा पीएम आवास आईडी क्रमांक 3491601 है। वर्ष 2016 - 17 में स्वीकृत पीएम आवास निर्माण मेरे द्वारा पूर्ण करा लिया गया है मुझे ₹120000 की राशि प्राप्त हो चुकी है लेकिन मनरेगा से प्रदाय की जाने वाली राशि 15700 रुपये का भुगतान नहीं किया गया है मेरे मकान निर्माण कार्य में जारी मास्टर रोड में रोजगार सहायक द्वारा फर्जी तरीके से अपने सगे भाइयों अभिषेक पटेल अमित पटेल व अन्य के नाम डालकर ₹15 हजार 1 सौ निकाल लिए गए हैं। एवं शुरुआत में रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी रोजगार सहायक के द्वारा मुझसे ₹5000 की नगद राशि ले ली गई थी। शपथ कर्ता क्रमांक 4 बिहारी लाल पिता दल्लू राम चौधरी निवासी ग्राम पर सेल द्वारा बताया गया कि मेरी पीएम आवास आईडी क्रमांक 2240756 है। वर्ष 2016-17 मैं स्वीकृत पीएम आवास निर्माण मेरे द्वारा पूर्ण करा लिया गया है मुझे एक लाख 20 हजार रुपये की राशि भी प्राप्त हो चुकी है। लेकिन मनरेगा से प्रदाय की जाने वाली मजदूरी 15700 रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरे मकान निर्माण कार्य में जारी मास्टर रोल में फर्जी तरीके से रोजगार सहायक द्वारा अपने चाहे तो जगदीश करुणा दुर्गा राकेश कुमार एवं राकेश के नाम डाल कर 14300 रुपये की राशि निकाली गई है। शपथ कर्ता क्रमांक 5 सुरेश पिता इमरत कुर्मी निवासी ग्राम परसेल ने बताया कि मेरी पीएम आवास आईडी क्रमांक 145895 है मेरे द्वारा वर्ष 2016 -17 में स्वीकृत पीएम आवास निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। मुझे शासन द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है लेकिन मनरेगा से प्रदाय की जाने वाली मजदूरी 15700 रुपये मैं मुझे मात्र 3 हजार रुपये ही प्रदाय किए गए हैं। मेरे द्वारा पता करने पर ज्ञात हुआ है कि मेरे मकान निर्माण कार्य में जारी मास्टर रोल में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा फर्जी तरीके से अपने चहेते सुभाष दीपा साधना राम भजन के नाम डालकर 5000 रुपये की राशि नगद ले ली गई थी। शपथ कर्ता क्रमांक 6 राजकुमार पिता सुरेश कुर्मी निवासी ग्राम परसेल द्वारा बताया गया कि मेरी पीएम आवास आईडी क्रमांक 2240248 है। मेरे द्वारा वर्ष 2016 17 में स्वीकृत पीएम आवास निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है मुझे शासन द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपये की राशि भी प्राप्त हो चुकी है लेकिन मनरेगा से प्रदाय की जाने वाली मजदूरी 15700 रुपये मे मात्र तीन हजार रुपये ही प्रदाय किये गये हैं। मेरे द्वारा पता करने पर ज्ञात हुआ कि मेरे मकान निर्माण कार्य में जारी मास्टर रोल में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा फर्जी तरीके से अपने चहेतों अजय अनिल राजेंद्र राम मिलन मनोज छोटे शंभू सुहदीबाई गिरी बाई रामप्रसाद बालगोविंद धनीराम संतोष के नाम डालकर 14934 रुपये की राशि निकाल ली गई है शुरुआत में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर मुझसे 5 हजार रुपए की राशि नगद ले ली गई थी। शपथ कर्ता क्रमांक 7 हिलियाबाई पति मदन लाल लोधी निवास ग्राम परसेल द्वारा बताया गया कि मेरी पीएम आईडी क्रमांक 1523178 है। मेरे द्वारा वर्ष 2016--17 मैं स्वीकृत पीएम आवास निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है मुझे शासन द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि भी प्राप्त हो चुकी है लेकिन मनरेगा से प्रदाय की जाने वाली मजदूरी 15700 रुपए का भुगतान आज तक नहीं किया गया है मेरे द्वारा पता करने पर ज्ञात हुआ कि मेरे मकान निर्माण कार्य में जारी मास्टर रोल में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा फर्जी तरीके से अपने चहेतों अजय राजेंद्र अनिल राममिलन शंभू मनोज छोटे सुरेश राम प्रसाद बाल गोविंद अशोक धनीराम संतोष के नाम डालकर 14934 रुपए की राशि निकाली गई है शुरुआत में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर मुझसे ₹4000 की राशि नगद ले ली गई थी। शपथ कर्ता क्रमांक 8 राजकुमारी पति केश लाल लोधी निवासी ग्राम पर सेल द्वारा बताया गया कि मेरी पीएम आवास आईडी क्रमांक 1494784 है। मेरे द्वारा वर्ष 2016- 17 में स्वीकृत पीएम आवास निर्माण कार्य पूर्ण करा लिया गया है। मुझे शासन द्वारा 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि प्राप्त हो चुकी है लेकिन मनरेगा से प्रदाय की जाने वाली मजदूरी 15700 रुपए में से मुझे मात्र ₹7000 ही प्रदाय किए गए हैं मेरे द्वारा पता करने पर ज्ञात हुआ है कि मेरे मकान निर्माण कार्य में जारी मास्टर रोल में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा फर्जी तरीके से अपने चहेते अजय फिरोज केशर जाकर हुसैन राकेश के नाम डालकर 15300 रुपए की राशि निकाली गई है जबकि उन्होंने मेरे मकान निर्माण कार्य में कभी मजदूरी नहीं की शुरुआत में रोजगार सहायक संतोष कुर्मी द्वारा रजिस्ट्रेशन के नाम पर मुझसे ₹10000 की राशि नगद ले ली गई थी।
रोजगार सहायक की ठगी एवं फर्जीवाड़े का शिकारी हितग्राही।




